हल्द्वानी: बचदा को चित्रशिला घाट में दी अंतिम विदाई
हल्द्वानी, अमृत विचार। पूर्व केंद्रीय मंत्री और बीजेपी के वरिष्ठ नेता बची सिंह रावत का रविवार को निधन हो गया था, जिसके बाद सोमवार को उनका पार्थिव शरीर हल्द्वानी स्थित उनके आवास लाया गया। इसके बाद बचदा का पार्थिव शरीर भाजपा कार्यालय ले जाया गया जहां कोविड नियमों के चलते गिने चुने भाजपा कार्यकर्ता ही …
हल्द्वानी, अमृत विचार। पूर्व केंद्रीय मंत्री और बीजेपी के वरिष्ठ नेता बची सिंह रावत का रविवार को निधन हो गया था, जिसके बाद सोमवार को उनका पार्थिव शरीर हल्द्वानी स्थित उनके आवास लाया गया। इसके बाद बचदा का पार्थिव शरीर भाजपा कार्यालय ले जाया गया जहां कोविड नियमों के चलते गिने चुने भाजपा कार्यकर्ता ही मौजूद रहे, यहां सीएम तीरथ सिंह रावत सहित अन्य वरिष्ठ नेताओं ने उन्हें पुष्प अर्पित किए और दिवंगत आत्मा की शांति की कामना ही।
उसके बाद शाम साढे़ चार बजे सीमित संख्या में उनकी शव यात्रा चित्रशिला घाट पहुंची जहां राजकीय सम्मान के साथ उन्हें अंतिम विदाई दी गयी। इधर चित्रशिला घाट में शहरी विकास मंत्री बंशीधर भगत,सांसद अजय टम्टा ,अजय भट्ट, कांग्रेस नेता नारायण पाल भी पहुंचे।
जबकि भाजपा कार्यालय में केन्द्रीय शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल ‘निशंक’,उच्च शिक्षा मंत्री धन सिंह रावत,वन मंत्री हरक सिंह रावत, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक विधायक पुष्कर सिंह धामी, राजकुमार ठुकराल, पूर्व सासद बलराज पासी, उपाध्यक्ष राज्य सफाई कर्मचारी आयोग अजय राजौर, अनिल कपूर डब्बू, सुरेश भट्ट, विजय बिष्ट, सुरेश तिवारी, प्रमोद बोरा, योगेश रजवार, हरीश आर्य, जिन्तेन्द्र मेहता, लक्ष्मण सिंह खाती, सचिन साह, दिनेश आर्य, मनोज जोशी, विजय मनराल, भूपेन्द्र क्यूरा, संजय दुम्का, भूवन जोशी, नीरज बिष्ट, चतुर बोरा, आनंद बलल्भ पाण्डे, विनित अग्रवाल, नितिन कार्की, राजेन्द्र जीना, मदन मोहन जोशी, हरीश नेगी, जिला अध्यक्ष भाजपा शिव अरोडा, विवेक साह, चंन्दन बिष्ट, कनिष्ठ ढिगरा, हेमन्त साहू के अलावा अपर जिलाधिकारी कैलाश टोलिया, एसएस जंगपागी, एसपी देवेन्द्र पिंजा के अलावा बडी संख्या में लोग उपस्थित रहे।
इधर मीडिया से मुखातिब होते हुए मुख्यमंत्री तीरथ रावत ने बचदा के निधन पर गहरा शोक जताया और कहा कि बच दा का जाना हमारे लिए कष्टदायी है, पार्टी के लिए हमेशा से समर्पित रहने वाले बचदा के योगदान को भूला नहीं जा सकता। उन्होंने कहा कि कोविड नहीं होता तो उनकी अंतिम यात्रा में भारी तादाद में लोग पहुंचते।
इस दौरान कोविड की रोकथाम और लॉकडाउन लगाने संबंधी सवाल पर उन्होंने कहा कि बाहर से जो लोग आ रहे हैं उनको होम आइसोलेट करने को आदेश दे दिया गया है साथ ही बार्डर पर सख्ताई करने को कहा गया है ताकि कोई भी कोरोना संक्रमित प्रदेश में प्रवेश न कर सके। मास्क अनिवार्य कर दिया गया और उल्लंघन करने वाले पर तत्काल कार्रवाई कर पांच सौ रूपये जुर्माना लगाने का आदेश दिया है,उन्होंने कहा कि लॉकडाउन बड़ाया जा सकता है अभी वेट एंड वॉच की स्थिति है।
