दिल्ली सीएम की पत्नी कोरोना संक्रमित, केजरीवाल ने स्वयं को किया पृथक

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नई दिल्ली। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की पत्नी मंगलवार को कोविड-19 से संक्रमित पायी गईं। दिल्ली सरकार के एक अधिकारी ने बताया कि मुख्यमंत्री की पत्नी सुनीता केजरीवाल जांच में कोविड-19 से संक्रमित पायी गई हैं और वह घर पर पृथकवास में हैं। उन्होंने कहा कि केजरीवाल ने भी स्वयं को पृथक कर लिया …

नई दिल्ली। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की पत्नी मंगलवार को कोविड-19 से संक्रमित पायी गईं। दिल्ली सरकार के एक अधिकारी ने बताया कि मुख्यमंत्री की पत्नी सुनीता केजरीवाल जांच में कोविड-19 से संक्रमित पायी गई हैं और वह घर पर पृथकवास में हैं। उन्होंने कहा कि केजरीवाल ने भी स्वयं को पृथक कर लिया है।

बता दें कि इससे पहले दिल्ली में बढ़ते हुए कोरोना के मामलों को देखते हुए  दिल्ली सरकार ने राष्ट्रीय राजधानी में कोविड-19 से संबंधित उपचार मुहैया कराने वाले सभी नर्सिंग होम और निजी अस्पतालों से कहा था कि आईसीयू एवं वार्ड में बिस्तरों की क्षमता का 80 फीसदी कोरोना वायरस रोगियों के लिए आरक्षित रखें।

आदेश में कहा गया था कि 115 निजी अस्पतालों में कोरोना वायरस रोगियों के लिए आईसीयू बिस्तर और वार्ड बिस्तर क्रमश: ”100 फीसदी और 90 फीसदी” भर चुके हैं।

संबंधित समाचार