भिकियासैंण: चौरीघट्टी के पास सड़क हादसे में पिता-पुत्री की मौत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

भिकियासैंण, अमृत विचार। रामनगर बद्रीनाथ हाइवे पर चौरीघट्टी के पास मंगलवार की सुबह दिल्ली से आ रही एक होंडा कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में कार में सवार पिता-पुत्री की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि चालक समेत पांच अन्य लोग घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों …

भिकियासैंण, अमृत विचार। रामनगर बद्रीनाथ हाइवे पर चौरीघट्टी के पास मंगलवार की सुबह दिल्ली से आ रही एक होंडा कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में कार में सवार पिता-पुत्री की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि चालक समेत पांच अन्य लोग घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

भिकियासैंण के धमेड़ा बाजन निवासी कमल सिंह रावत (55) पिछले कुछ सालों से दिल्ली में रह रहे थे। आगामी 27 अप्रैल को उनकी 22 वर्षीय बेटी किरन का कड़ाकोट गांव से विवाह होना था। इसके लिए कमल सिंह अपने परिवार के साथ विवाह समारोह का सामान लेकर अपनी कार संख्या यूपी-16-एएक्स 3524 से अपने गांव आ रहे थे। मंगलवार की सुबह रामनगर-बद्रीनाथ हाइवे पर चौरीघट्टी के पास अचानक कार अनियंत्रित हो गई और गहरी खाई में जा गिरी।

हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग मदद को दौड़े और कार सवार यात्रियों को बाहर निकालने का काम शुरू कर दिया। हादसे में कमल सिंह और उपकी पुत्री किरन (22) ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। जबकि श्याम सिंह रावत (30) पुत्र कमल सिंह रावत, मंजूश्री (17) पुत्री कमल सिंह रावत, ललित सिंह (28) पुत्र हरि सिंह निवासी कड़ाकोट, हेमा रावत (25) पत्नी भूपेंद्र सिंह निवासी सिनौड़ा व एक डेढ़ साल की बच्ची नियति पुत्री भूपेंद्र सिंह व चालक बाघम्बर सिंह पुत्र पदम सिंह निवासी कबडोली, ताड़ीखेत घायल हो गए। घायलों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भतरौंजखान और मछोड़ में भर्ती कराया गया है।

पांच घायलों में से कुछ की हालत गंभीर बताई जा रही है जिन्हें हायर सेंटर रानीखेत रेफर किया गया है। सूचना के बाद थानाध्यक्ष भतरौंजखान अनीश अहमद टीम के साथ मौके पर पहुंचे और राहत कार्य तेज करवाया।

संबंधित समाचार