बरेली: रोहिलखंड मेडिकल कॉलेज ने जारी किया कोविड हेल्पलाइन नंबर
बरेली, अमृत विचार। कोरोना की दूसरी लहर से बढ़ रही संक्रमितों की संख्या को देखते हुए रोहिलखंड मेडिकल कालेज व अस्पताल ने तीमारदारों व संक्रमित मरीजों की सुविधा के लिए कोविड हेल्पलाइन नंबर की शुरूआत की है। अस्पताल के प्रशासनिक अधिकारी तसलीम खान ने बताया कि रोहिलखंड मेडिकल कालेज में संक्रमित मरीजों का उपचार पहले …
बरेली, अमृत विचार। कोरोना की दूसरी लहर से बढ़ रही संक्रमितों की संख्या को देखते हुए रोहिलखंड मेडिकल कालेज व अस्पताल ने तीमारदारों व संक्रमित मरीजों की सुविधा के लिए कोविड हेल्पलाइन नंबर की शुरूआत की है। अस्पताल के प्रशासनिक अधिकारी तसलीम खान ने बताया कि रोहिलखंड मेडिकल कालेज में संक्रमित मरीजों का उपचार पहले की तरह ही किया जा रहा है।
भर्ती संक्रमित मरीजों के तीमारदारों को अपने मरीज के स्वास्थ्य संबंधी या अन्य कोई जानकारी के लिए परेशानी न हो इसके लिए कोविड हेल्प डेस्क नंबर की सुविधा शुरू की है। इस नंबर पर तीमारदार अस्पताल में भर्ती अपने मरीज के संबंध में जानकारी कर सकता है।
हेल्पलाइन नंबर:-9557492697
