हल्द्वानी: सीमा में प्रवेश करने वाले लोगों को उत्तराखंड स्मार्ट सिटी पोर्टल पर पंजीकरण कराना अनिवार्य

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी, अमृत विचार। 10 घंटे के रात्रि लॉकडाउन के दौरान बस, ट्रेन और हवाई जहाज से उतरने के बाद अपने गंतव्य के लिए जाने वालो को छूट मिलेगी। शादी और संबंधित समारोह के लिए बैंकेट हॉल और विवाह समारोह से संबंधित व्यक्तियों को निर्धारित समय में प्रतिबंध से छूट प्रदान की जाएगी। राज्य की सीमा …

हल्द्वानी, अमृत विचार। 10 घंटे के रात्रि लॉकडाउन के दौरान बस, ट्रेन और हवाई जहाज से उतरने के बाद अपने गंतव्य के लिए जाने वालो को छूट मिलेगी। शादी और संबंधित समारोह के लिए बैंकेट हॉल और विवाह समारोह से संबंधित व्यक्तियों को निर्धारित समय में प्रतिबंध से छूट प्रदान की जाएगी। राज्य की सीमा में प्रवेश करने वाले पर्यटक, श्रद्धालुओं और अन्य लोगों को उत्तराखंड स्मार्ट सिटी पोर्टल पर पंजीकरण करना अनिवार्य होगा, जिसके 72 घंटे पूर्व तक की नेगेटिव रिपोर्ट के साथ उत्तराखंड में प्रवेश कर सकते हैं।

दो बजे के बाद शहर की सभी दुकानें बंद नजर आईं

सरकार की नई कोविड गाइड लाइन के अनुसार शहर की सभी दुकानें दो बजे के बाद बंद नजर आईं। जो दुकानें खुली भी थीं उन्हें पुलिस प्रशासन ने ब‍ंद करवा दिया।

प्रशासन ने बताया कि केवल दूध डेयरी, सब्जी की दुकान, मेडिकल स्टोर, पेट्रोल पंप खुले रहेंगें।

संबंधित समाचार