हल्द्वानी: कुमाऊं में दोपहर बाद बाजार बंदी का दिखा असर

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी, अमृत विचार। कुमाऊं में सुबह सात से दोपहर दो बजे तक बाजार खुलने के आदेश का पहले दिन असर दिखाई दिया। हालांकि अलग-अलग जिलों में जिला प्रशासन की ओर से समय से गाइड लाइन जारी नहीं होने से जनता और व्यापारियों में असमंजस की स्थिति बनी हुई थी। राज्य में कोरोना संक्रमण की रोकथाम …

हल्द्वानी, अमृत विचार। कुमाऊं में सुबह सात से दोपहर दो बजे तक बाजार खुलने के आदेश का पहले दिन असर दिखाई दिया। हालांकि अलग-अलग जिलों में जिला प्रशासन की ओर से समय से गाइड लाइन जारी नहीं होने से जनता और व्यापारियों में असमंजस की स्थिति बनी हुई थी।

राज्य में कोरोना संक्रमण की रोकथाम के लिए मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने बुधवार को सुबह सात से दोपहर दो बजे तक ही बाजार खोलने के आदेश दिए थे। दो बजे के बाद सिर्फ जरूरी सेवाओं को ही अनुमति दी जाएगी। इधर इस आदेश के क्रम में कुमाऊं में भी पुलिस और प्रशासन ने तैयारियां पूरी की थी। जनता और व्यापारियों से बैठक कर इस आदेश का पालन करने की अपील की गई थी।

वहीं अलग-अलग जिलों में जरूरी सेवाओं को लेकर भी असमंजस की स्थिति बनी हुई थी। चंपावत में जरूरी सेवाओं में राशन को शामिल किया गया है जबकि नैनीताल में राशन की दुकानों को शामिल नहीं किया गया है। इस तरह अलग-अलग जिलों में एक गाइड लाइन नहीं होने से सोशल मीडिया पर तरह-तरह की चर्चाएं तैरती रहीं। आईजी अजय रौतेला ने कुमाऊं के सभी छह जनपदों में सुबह सात से दोपहर दो बजे तक बाजार खोले गए। इसके बाद बाजारों को बंद करा दिया गया है।

संबंधित समाचार