हल्द्वानी: 1 मई से 18 वर्ष से ऊपर के युवाओं को लगेगी वैक्सीन, स्वास्थ्य विभाग तैयारियों में जुटा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी, अमृत विचार। एक मई से 18 वर्ष के ऊपर के युवाओं का कोरोना की वैक्सीन लगाई जाएगी। इसके लिए स्वास्थ्य विभाग द्वारा तैयारियां की जा रही हैं। जनसंख्या के आंकड़ों में से 18 वर्ष से ज्यादा के युवाओं की गिनती करने के साथ ही वैक्सीन सेंटरों की पर व्यवस्थाएं तैयार कराई जा रही है। …

हल्द्वानी, अमृत विचार। एक मई से 18 वर्ष के ऊपर के युवाओं का कोरोना की वैक्सीन लगाई जाएगी। इसके लिए स्वास्थ्य विभाग द्वारा तैयारियां की जा रही हैं। जनसंख्या के आंकड़ों में से 18 वर्ष से ज्यादा के युवाओं की गिनती करने के साथ ही वैक्सीन सेंटरों की पर व्यवस्थाएं तैयार कराई जा रही है।

विभागीय सुत्रों के मुताबिक जिले के सभी टीकाकरण केंद्रों पर रोजाना लगभग दस हजार से ज्यादा लोगों को वैक्सीन का टीका लगाया जा रहा है। इसके तहत 45-60 की आयु व इससे ज्यादा के लोगों को वैक्सीन लगाई जा रही है। जबकि केंद्र सरकार द्वारा 18 वर्ष की आयु से 44 वर्ष तक के लोगों को टीका लगाए जाने निर्णय के बाद से ही स्वास्थ्य विभाग द्वारा तैयारियां की जा रही है।

इसके तहत टीकाकरण में लगे स्वस्थ्य कर्मियों की संख्या में भी बढ़ोतरी की जाएगी। इसके अलावा वैक्सीन की रख रखाव के लिए भी पर्याप्त व्यवस्थाएं बनाई जा रही हैं। एसीएमओ डॉ. रश्मि पंत ने बताया कि 1 मई से लगने वाले वैक्सीनेशन के लिए सभी संबंधित अधिकारियों को तैयारियों से संबंधित आवश्यक निर्देश दे दिए गए हैं।

 

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

कानपुर में लोन डिफॉल्ट पर एक्शन : बैंक ने लगाया लैदर फैक्ट्री पर ताला, बकाया न चुकाने पर लिया कब्जा
Barabanki News: श्रावण से पहले शिव मंदिरों की विद्युत सुरक्षा दुरुस्त करने के निर्देश, डीएम बोले- लापरवाही बिल्कुल बर्दाश्त नहीं होगी
NEET विवाद: सरकार-CJP वार्ता के बाद बढ़ी उम्मीदें, सरकार ने मानी 3 में से 2 मांगे; क्या होगा धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा?
Gonda News:चलती ट्रेन में गूंजी किलकारी, बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस में महिला ने दिया बच्चे को जन्म
CJP Protest: सीजेपी-सरकार वार्ता खत्म, तीन प्रमुख मांगें सरकार के सामने रखीं; धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर फैसला कल संभव