अल्मोड़ा: एक लाख की स्मैक के साथ युवक गिरफ्तार
अल्मोड़ा, अमृत विचार। पुलिस ने नशे के सौदागरों के खिलाफ एसएसपी के निर्देश पर चलाए गए अभियान के तहत एक युवक को एक लाख से अधिक की स्मैक के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने एक इलेक्ट्रानिक तराजू भी अभियुक्त के पास से बरामद किया है। अभियुक्त के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज कर …
अल्मोड़ा, अमृत विचार। पुलिस ने नशे के सौदागरों के खिलाफ एसएसपी के निर्देश पर चलाए गए अभियान के तहत एक युवक को एक लाख से अधिक की स्मैक के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने एक इलेक्ट्रानिक तराजू भी अभियुक्त के पास से बरामद किया है। अभियुक्त के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज कर लिया है।
एसएसपी पंकज भट्ट ने जिले के युवाओं स्कूली छात्र छात्राओं को नशे के मकडज़ाल से बचाने के लिए पुलिस अधिकारियों को नशे के सौदागरों के प्रति कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश दिए है। जिसके तहत जिले की एसओजी टीम नशे के सौदागरों के खिलाफ कड़ा अभियान चला रही है। एसओजी की टीम ने अपने अभियान के तहत होटल मैनेजमेंट गेट से बेस तिराहे की ओर मुख्य तिराहे पर एक युवक को संदिग्ध रूप से खड़ा पाया।
चेकिंग के दौरान युवक के पास से 11.35 ग्राम स्मैकबरामद की। पकड़ी गई स्मैक की कीमत करीब एक लाख, तेरह हजार, पांच सौ रुपये बताई जा रही है।
पूछताछ के दौरान युवक ने बताया कि वह हरिद्वार से सस्ते दामों में स्मैक खरीदकर उसे बेचने के लिए अल्मोड़ा लाया था। लेकिन वह अपने काले कारनामे को अंजाम दे पाता इससे पहले वह पुलिस के हत्थे चढ़ गया। पुलिस ने युवक के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज किया है। पूछताछ के दौरान पुलिस के हाथ तस्करी से जुड़े अनेक सुराग भी हाथ लगे हैं। एसओजी की टीम में उप निरीक्षक नीरज भाकुनी, दिनेश नगरकोटी, दीपक खनका आदि मौजूद रहे।
