IPL 2021: पडिकल और कोहली की आंधी में उड़ी राजस्थान, मिली 10 विकेट से करारी हार
मुंबई। देवदत्त पडिकल (नाबाद 101) के पहले शतक और कप्तान विराट कोहली नाबाद 72 के शानदार अर्धशतक से रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने राजस्थान रॉयल्स को आईपीएल मुकाबले में गुरूवार को 10 विकेट से हराकर लगातार जीत का चौका लगा दिया। राजस्थान ने शिवम दुबे (46) और राहुल तेवतिया (40) की उपयोगी पारियों से बेंगलुरु के …
मुंबई। देवदत्त पडिकल (नाबाद 101) के पहले शतक और कप्तान विराट कोहली नाबाद 72 के शानदार अर्धशतक से रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने राजस्थान रॉयल्स को आईपीएल मुकाबले में गुरूवार को 10 विकेट से हराकर लगातार जीत का चौका लगा दिया।
राजस्थान ने शिवम दुबे (46) और राहुल तेवतिया (40) की उपयोगी पारियों से बेंगलुरु के खिलाफ 20 ओवर में नौ विकेट पर 177 रन का सम्मानजनक स्कोर बनाया लेकिन बेंगलुरु ने पडिकलऔर विराट की बेहतरीन पारियों से 16.3 ओवर में बिना कोई विकेट खोये 181 रन बनाकर आसानी से मैच कब्जा लिया और एक बार फिर अंक तालिका में शीर्ष स्थान हासिल कर लिया।
रन मशीन विराट ने अपनी इस पारी से आईपीएल में अपने 6000 रन भी पूरे कर लिए और यह उपलब्धि हासिल करने वाले वह पहले बल्लेबाज बन गए।
