श्रवण राठौड़ के निधन से शोक में डूबा बॉलीवुड, अक्षय कुमार-जावेद अख्तर सहित इन सितारों ने जताया दुख
नई दिल्ली। कोरोना वायरस से संक्रमित संगीतकार श्रवण राठौड़ का निधन हो गया। उनके निधन की खबर से इंडस्ट्री में शोक की लहर है। सभी उनके निधन पर दुख व्यक्त कर रहे हैं। अक्षय कुमार और जावेद अख्तर, श्रेया घोषाल, विशाल डडलानी, ए आर रहमान, अरमान मलिक सहित कई सितारों ने ट्वीट कर श्रद्धांजलि अर्पित …
नई दिल्ली। कोरोना वायरस से संक्रमित संगीतकार श्रवण राठौड़ का निधन हो गया। उनके निधन की खबर से इंडस्ट्री में शोक की लहर है। सभी उनके निधन पर दुख व्यक्त कर रहे हैं। अक्षय कुमार और जावेद अख्तर, श्रेया घोषाल, विशाल डडलानी, ए आर रहमान, अरमान मलिक सहित कई सितारों ने ट्वीट कर श्रद्धांजलि अर्पित की।
अक्षय कुमार ने श्रवण राठौड़ को किया याद कर लिखा- म्यूजिक कंपोजर श्रवण के निधन के बारे में सुनकर दुख हुआ। 90 के दशक में नदीम और श्रवण ने कई फिल्मों के लिए म्यूजिक बनाया। धड़कन भी उसमें शामिल है, जो मेरे करियर की हिट फिल्मों में से एक है। श्रवण के परिवार को संवेदना।
Very sad to know about the passing of music composer Shravan. Nadeem-Shravan created magic for many films in 90s and later, including Dhadkan that has remained legendary in my career. Deepest Condolences to his family. ??
— Akshay Kumar (@akshaykumar) April 23, 2021
जावेद अख्तर ने लिखा- मेरा श्रवण जी के परिवार, उनके साथी और पूरे संगीत जगत के प्रति संवेदना। हमने एक बहुत ही प्रतिभाशाली संगीतकार और एक अद्भुत व्यक्ति को खो दिया है।
My heart felt condolences to Shravan ji ‘ s family his partner and the whole music fraternity . We have lost a very talented composer and a wonderful person .
— Javed Akhtar (@Javedakhtarjadu) April 23, 2021
वहीं अजय देवगन ने लिखा- श्रवण (और नदीम) फूल और कांटे के सदाबहार एल्बम के साथ करियर में मेरे साथ 30 साल तक चले। कल रात श्रवण के निधन की खबर सुनकर बहुत दुखी, बहुत दुखी। उनके परिवार के प्रति संवेदना।
Shravan (and Nadeem) walked 30 years alongside me in my career with the evergreen album for Phool Aur Kaante. Very sad, very unfortunate to hear of his demise last night. Condolences to his family. #Shravan
— Ajay Devgn (@ajaydevgn) April 23, 2021
तुषार कपूर दी श्रवण को श्रद्धांजलि तुषार कपूर ने लिखा- नदीम श्रवण की ऑइकॉनिक टीम के श्रवण राठौड़ के निधन के साथ बॉलीवुड म्यूजिक ने अपनी मधुरता को खो दिया। सौभाग्यशाली था कि जीना सिर्फ मेरे लिए और ये दिल में उन्होंने कंपोजिशन दिया। परिवार के प्रति मेरी संवेदना।
Bollywood music has lost a part of its melody with the sad demise of #ShravanRathod, of the iconic #NadeemShravan team! Was fortunate enough to have their compositions in Jeena Sirf Mere Liye and Yeh Dil! My deepest condolences to the family! RIP
— Tusshar (@TusshKapoor) April 23, 2021
संगीत निदेशक नदीम-श्रवण की जोड़ी बॉलीवुड में खासी मशहूर रही। नदीम-श्रवण ने 90 के दशक में ”आशिकी”, ”साजन”, ”परदेस” और ”राजा हिंदुस्तानी” जैसी फिल्मों में शानदार संगीत दिया।
