उत्तर प्रदेश के भाजपा विधायक रमेश दिवाकर का कोरोना संक्रमण से निधन

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

 लखनऊ। उत्तर प्रदेश के औरैया जिले के सदर विधानसभा क्षेत्र के भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के विधायक रमेश चंद्र दिवाकर (56) का शुक्रवार को कोरोना वायरस संक्रमण से निधन हो गया। भाजपा सूत्रों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। सूत्रों के मुताबिक दिवाकर कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए थे और मेरठ के एक अस्पताल …

 लखनऊ। उत्तर प्रदेश के औरैया जिले के सदर विधानसभा क्षेत्र के भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के विधायक रमेश चंद्र दिवाकर (56) का शुक्रवार को कोरोना वायरस संक्रमण से निधन हो गया। भाजपा सूत्रों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। सूत्रों के मुताबिक दिवाकर कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए थे और मेरठ के एक अस्पताल में उनका उपचार चल रहा था।

वह पिछले चार दिनों से अस्पताल में भर्ती थे और दो दिनों से उनकी हालत गंभीर थी। भाजपा विधायक के निधन पर मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ ने शोक जताया है। मुख्यमंत्री ने शुक्रवार को ट्वीट किया ”जनपद औरैया से भारतीय जनता पार्टी के विधायक रमेश दिवाकर के निधन की दुखद खबर मिली है। प्रभु श्री राम से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्मा को शांति एवं परिजनों को इस दुख से उबरने हेतु शक्ति प्रदान करें।”

संबंधित समाचार