मुरादाबाद: कोरोना संक्रमित पार्षद डिंपल सिंह ने अस्पताल में तोड़ा दम

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुरादाबाद। कोरोना संक्रमण की चपेट में आने के बाद पार्षद व भाजपा नेता डिंपल सिंह अश्क ने दम तोड़ दिया। डिंपल सिंह शहर के वार्ड नंबर 19 में पार्षद थे। बताया जाता है कि उन्हें पहले बुखार आया। जांच कराने पर उनकी कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई। सांस की तकलीफ शुरू होने पर उन्हें कोविड अस्पताल …

मुरादाबाद। कोरोना संक्रमण की चपेट में आने के बाद पार्षद व भाजपा नेता डिंपल सिंह अश्क ने दम तोड़ दिया।
डिंपल सिंह शहर के वार्ड नंबर 19 में पार्षद थे। बताया जाता है कि उन्हें पहले बुखार आया। जांच कराने पर उनकी कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई। सांस की तकलीफ शुरू होने पर उन्हें कोविड अस्पताल में भर्ती कराया गया। शुक्रवार को उनके निधन की सूचना से सभी स्तब्ध हो गए।

भाजपा नेता और शहर के वार्ड नंबर 19 के पार्षद सरदार डिंपल सिंह का उपचार टीएमयू में चल रहा था। शुक्रवार की उनकी जान चली गई।

महामारी काल में शुक्रवार का दिन सबसे ज्यादा खतरनाक साबित हुआ है। इस दिन अब तक के सभी रिकार्ड टूट गए। पहली बार ऐसा हुआ है कि एक दिन में एक हजार लोगों की कोरोना जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। कई ऐसे मोहल्ले हैं, जहां काफी संख्या में लोग संक्रमित मिले हैं। यही नहीं छह लोगों ने अंतिम सांसे भी ली हैं। संक्रमितों की संख्या साढ़े पांच हजार तक पहुंच चुकी है।

संबंधित समाचार