लालकुआं: एक ही परिवार के 7 लोग कोरोना संक्रमित
लालकुआं, अमृत विचार। कोरोना का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। गुरुवार को बिंदुखत्ता, लालकुआ और बरेली रोड में 12 लोग संक्रमित पाए गए हैं। वार्ड नंबर 2 स्थित एक ही परिवार में 7 लोगों के पॉजिटिव आ जाने के उपरांत उक्त क्षेत्र को कंटेनमेंट जोन बना दिया गया है। जहां 50 लोगों …
लालकुआं, अमृत विचार। कोरोना का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। गुरुवार को बिंदुखत्ता, लालकुआ और बरेली रोड में 12 लोग संक्रमित पाए गए हैं। वार्ड नंबर 2 स्थित एक ही परिवार में 7 लोगों के पॉजिटिव आ जाने के उपरांत उक्त क्षेत्र को कंटेनमेंट जोन बना दिया गया है। जहां 50 लोगों के सैंपल लिए गए हैं।
गुरुवार की दोपहर बाद जारी हुए स्वास्थ्य बुलेटिन में लालकुआं नगर में तीन, बिंदुखत्ता में तीन, हल्दूचौड़ तीन और मोटाहल्दू के सूफी भगवानपुर में भी तीन लोग पॉजिटिव आए हैं। मोटाहल्दू प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ हरीश चंद्र पांडे के अनुसार पॉजिटिव पाए गए सभी को परिवार समेत होम आइसोलेट कर दिया गया है तथा उनकी कांटेक्ट हिस्ट्री खंगाली जा रही है।
इधर वार्ड नंबर दो में निवास करने वाले व्यवसाई परिवार के 7 सदस्यों के कोरोना पॉजिटिव हो जाने के बाद प्रशासन ने वार्ड नंबर 2 स्थित उक्त गली को कंटेनमेंट जोन बना दिया है। साथ ही गुरुवार को उक्त गली में निवास करने वाले 50 लोगों के सैंपल लिए। वही नगर पंचायत द्वारा दोपहर बाद पुनः नगर में सैनिटाइजेशन का कार्य किया गया।
