काशीपुर: ट्रेन की चपेट में आकर युवक की मौत
काशीपुर, अमृत विचार। बांसखेड़ा खुर्द रेलवे क्रॉसिंग के पास मुरादाबाद से आने वाली ट्रेन की चपेट में आकर एक युवक की मौत हो गई। सूचना मिलने पर मौके में पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बीती शाम मुरादाबाद से आने वाली ट्रेन की चपेट में आकर एक युवक की …
काशीपुर, अमृत विचार। बांसखेड़ा खुर्द रेलवे क्रॉसिंग के पास मुरादाबाद से आने वाली ट्रेन की चपेट में आकर एक युवक की मौत हो गई। सूचना मिलने पर मौके में पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
बीती शाम मुरादाबाद से आने वाली ट्रेन की चपेट में आकर एक युवक की मौत हो गई। मृतक की शिनाख्त गांव बांसखेड़ा निवासी 22 वर्षीय शैफ अली के रुप में की गई। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। परिजनों ने बताया कि मृतक मंदबुद्धि था। वह छह भाईयों में पांचवें नंबर का था। उसकी एक बहन है।
