देहरादून: युवाओं को लगेगा मुफ्त कोरोना टीका-मुख्यमंत्री
देहरादून, अमृत विचार। आज मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत द्वारा प्रदेश मे 1 मई से युवा वर्ग को लगने वाले टीकाकरण के लिए बड़ा ऐलान किया, मुख्यमंत्री ने 18 वर्ष से ऊपर के सभी पात्र लोगो को मुफ्त टीका देने की घोषणा की है। राज्य सरकार ने यह निर्णय लिया है कि अब 18 से …
देहरादून, अमृत विचार। आज मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत द्वारा प्रदेश मे 1 मई से युवा वर्ग को लगने वाले टीकाकरण के लिए बड़ा ऐलान किया, मुख्यमंत्री ने 18 वर्ष से ऊपर के सभी पात्र लोगो को मुफ्त टीका देने की घोषणा की है।
राज्य सरकार ने यह निर्णय लिया है कि अब 18 से 45 वर्ष तक के आयु वर्ग के लोगों को भी नि: शुल्क टीका लगाया जाएगा। मई माह के प्रथम सप्ताह से यह कार्य आरंभ हो जाएगा। इस दौरान उत्तराखंड के लगभग 50 लाख निवासियों का टीकाकरण किया जाएगा, जिसका संपूर्ण खर्च सरकार वहन करेगी। pic.twitter.com/m6fw66vDNJ
— Tirath Singh Rawat (@TIRATHSRAWAT) April 23, 2021
केंद्र सरकार ने 1 मई से 18 साल से 45 आयु के लोगों को कोरोना वायरस टीका लगने का ऐलान किया था। इस ऐलान के बाद राज्यों ने तैयारियां शुरू कर दी है और डाटा तैयार किया जा रहा है। वहीं उत्तराखंड सरकार ने युवाओं को कोरोना वायरस का टीका लगाने को लेकर बड़ा ऐलान किया है। उत्तराखंड सरकार अपने युवाओं को फ्री में टीका लगाएगी। इसका पूरा खर्च राज्य सरकार उठाएगी। ये ऐलान राज्य के मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने किया है।
