बरेली: जिले में पहली बार 87 फीसदी वैक्सीनेशन

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। कोरोना संक्रमण रोकने के लिए शासन स्तर से लक्ष्य निर्धारित किया गया है। चौथे चरण में लक्ष्य के सापेक्ष 87 प्रतिशत लोगों को कोरोना की वैक्सीन लगाई गई। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डा. आरएन सिंह ने बताया कि शासन की ओर से जिले को छह हजार लोगों के टीकाकरण का लक्ष्य दिया गया …

बरेली, अमृत विचार। कोरोना संक्रमण रोकने के लिए शासन स्तर से लक्ष्य निर्धारित किया गया है। चौथे चरण में लक्ष्य के सापेक्ष 87 प्रतिशत लोगों को कोरोना की वैक्सीन लगाई गई। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डा. आरएन सिंह ने बताया कि शासन की ओर से जिले को छह हजार लोगों के टीकाकरण का लक्ष्य दिया गया था। कोरोना संक्रमण के खतरे के बीच 5224 लोगों का टीकाकरण किया गया।

जिला स्वास्थ्य विभाग की ओर से कुल लक्ष्य 30460 रखा गया था। इसमें ग्रामीण क्षेत्र में 22 हजार और शहरी क्षेत्र में 7560 लोगों को वैक्सीन लगाई जानी थी। ग्रामीण इलाकों में 22 हजार लोगों में 45-59 वर्ष के 963 लोगों को पहली डोज व 520 लोगों को दूसरी डोज लगाई गई। 60 वर्ष से अधिक उम्र के 448 लोगों को पहली डोज व 568 को दूसरी डोज लगाई गई। वहीं, शहरी इलाकों में 7560 लोगों में 45-59 वर्ष में से 1006 लोगों को पहली डोज व 310 लोगों को दूसरी डोज लगाई गई। 60 वर्ष से अधिक के 605 लोगों को पहली डोज व 435 को दूसरी डोज लगाई गई।

निजी अस्पताल में 900 के लक्ष्य में 45-59 वर्ष तक के 33 लोगों ने पहली डोज व 39 लोगों को दूसरी डोज तथा 60 वर्ष से अधिक के 17 लोगों को पहली डोज व 154 लोगों को दूसरी डोज लगाई गई। स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी सूची के अनुसार कोविशिल्ड के 5110 डोज व कोवैक्सीन की 114 डोज लगाई गई।

“जिले में कोविड वैक्सीनेशन के प्रति लोगों को लगातार जागरूक कराया जा रहा है। वैक्सीनेशन बढ़ाने की दिशा में अतिरिक्त प्रयास भी होंगे।” -डा. आरएन सिंह, जिला प्रतिरक्षण अधिकारी

संबंधित समाचार