रामपुर: वीकेंड लाॅकडाउन, बाजार बंद सड़कों पर सन्नाटा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रामपुर। शनिवार को लाकडाउन के दौरान सड़कों पर सन्नाटा पसरा रहा और शहर के तमाम बाजार बंद रहे। अलबत्ता, राजद्वारा समेत कुछ जगहों पर मेडिकल खुले और मेडिकल स्टोरों पर लोगों की भीड़ रही। स्टार चौराहे पर ट्रेफिक पुलिस वाले हैलमेट और मास्क की चेकिंग करते रहे नियमों का पालन नहीं करने वालों के चालान …

रामपुर। शनिवार को लाकडाउन के दौरान सड़कों पर सन्नाटा पसरा रहा और शहर के तमाम बाजार बंद रहे। अलबत्ता, राजद्वारा समेत कुछ जगहों पर मेडिकल खुले और मेडिकल स्टोरों पर लोगों की भीड़ रही। स्टार चौराहे पर ट्रेफिक पुलिस वाले हैलमेट और मास्क की चेकिंग करते रहे नियमों का पालन नहीं करने वालों के चालान काटे गए।

कोरोना वायरस की चेन तोड़ने के लिए शासनादेश के मुताबिक शनिवार और रविवार का लाकडाउन है। शनिवार को सड़कों पर सन्नाटा पसरा रहा स्टार चौराहे के अलावा किसी जगह पुलिस पिकेट तैनात नहीं थी लोग स्वयं ही लाकडाउन में घरों से बाहर नहीं निकले। जरूरी कामों से लोगों ने बाहर का रुख किया, मेडिकल स्टोरों दवाओं की खरीदारी करते हुए और जिला अस्पताल में कोरोना जांच कराने के लिए लोगों की भीड़ रही। रामपुर में कोरोना संक्रमितों की संख्या तेजी से बढ़ती जा रही है। जिसके मद्देनजर शुक्रवार की रात 8 बजे से सोमवार सुबह 7 बजे तक के लिए लाकडाउन लगाया गया है।

संबंधित समाचार