बाजपुर: दुकान से सामान लेकर लौट रही नाबालिग के साथ दुष्कर्म
बाजपुर, अमृत विचार। दुकान से सामान लेकर लौट रही नाबालिग से एक युवक द्वारा जबरन दुष्कर्म करने का मामला प्रकाश में आया है। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर मामला दर्ज करते हुए आरोपित युवक को गिरफ्तार कर लिया है जिसे न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेजने के आदेश दे दिए …
बाजपुर, अमृत विचार। दुकान से सामान लेकर लौट रही नाबालिग से एक युवक द्वारा जबरन दुष्कर्म करने का मामला प्रकाश में आया है। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर मामला दर्ज करते हुए आरोपित युवक को गिरफ्तार कर लिया है जिसे न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेजने के आदेश दे दिए गए हैं।
पुलिस चौकी सुल्तानपुर पट्टी क्षेत्रांतर्गत एक गांव निवासी व्यक्ति ने तहरीर देकर कहा है कि उसकी 16 वर्षीय नाबालिग बेटी 23 अप्रैल की सायं करीब 4 बजे घरेलू सामान लेने के लिए गांव में ही दुकान पर गई थी। कहा कि दुकान से कुछ दूरी पर ही बलवीर कंबोज नामक व्यक्ति का शादी का रिसोर्ट है जिसमें ट्रैक्टर-ट्रॉली, डंपर इत्यादि वाहन खड़े रहते हैं।
इसी रिसार्ट में ग्राम इटव्वा निवासी पवन नामक युवक को देखभाल के लिए रखा हुआ है। आरोप है कि पवन ने दुकान से सामान लेकर लौट रही उसकी नाबालिग बेटी को रोक लिया और रिसोर्ट में ले जाकर जबरदस्ती उसके साथ दुष्कर्म किया गया। किसी तरह आरोपित के चंगुल से छूटकर घर पहुंची बच्ची ने पूरी घटना बताई जिसकी जानकारी से स्वजनों के पैरों तले जमीन खिसक गई।
वहीं पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तहरीर के आधार पर आरोपित के खिलाफ धारा 363, 376 आईपीसी व 3/4 पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज करते हुए आरोपित पवन कुमार को दबिश देकर रिसोर्ट से ही गिरफ्तार कर लिया है। मामले की तफ्तीश कर रही महिला एसआई रुचिका चौहान ने बताया कि आरोपित युवक को शनिवार को न्यायालय में पेश किया गया है, जहां से उसे जेल भेजने के आदेश दे दिए गए हैं।
