हल्द्वानी: क्वारेंटाइन सेन्टरों के लिए निजी अस्पतालो का अधिग्रहण शुरू-जिलाधिकारी
हल्द्वानी, अमृत विचार। जिलाधिकारी ने बताया है कि हल्द्वानी के कृष्णा हॅास्पिटल, सांई हॅास्पिटल, नील कंठ हॅास्पिटल , बृजलाल हॅास्पिटल, विवेकानन्द हॅास्पिटल, बांबे हॅास्पिटल, सेंट्रल हॅास्पिटल, सुबह हॅास्पिटल, सिद्धी विनायक हॅास्पिटल कोरोना इलाज के लिए अधिकृत कर लिये गये हैं। इन अस्पतालों में व्यवस्थाओं एवं समन्वय के लिए 13 सैक्टर मजिस्ट्रेटों की तैनाती कर दी …
हल्द्वानी, अमृत विचार। जिलाधिकारी ने बताया है कि हल्द्वानी के कृष्णा हॅास्पिटल, सांई हॅास्पिटल, नील कंठ हॅास्पिटल , बृजलाल हॅास्पिटल, विवेकानन्द हॅास्पिटल, बांबे हॅास्पिटल, सेंट्रल हॅास्पिटल, सुबह हॅास्पिटल, सिद्धी विनायक हॅास्पिटल कोरोना इलाज के लिए अधिकृत कर लिये गये हैं। इन अस्पतालों में व्यवस्थाओं एवं समन्वय के लिए 13 सैक्टर मजिस्ट्रेटों की तैनाती कर दी गई।
ओके होटल में 5 मरीजों के साथ पेड क्वारंटीन सेन्टर शुरू का दिया गया है। आम्रपाली को भी कोविड मरीजों के लिए रिजर्व किया गया है। उन्होंने बताया कि 1 मई से शहर के सभी 5 बड़े होटलों में पेड क्वारंटीन सेन्टर शुरू कर दिये जायेंगे। इन सेन्टरों के संचालन के लिए 24 घटें की निगरानी के लिए सेक्टर मजिस्ट्रेट तैनात कर दिये गए हैं।
