अल्मोड़ा: जीबी पंत पर्यावरण संस्थान के निदेशक का कोरोना से निधन

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अल्मोड़ा. अमृत विचार। गोविंद बल्लभ पंत राष्ट्रीय हिमालयी पर्यावरण संस्थान के निदेशक डॉ. आरएस रावल का कोरोना संक्रमण से निधन हो गया है। वह कुछ समय से बीमार थे और कोविड टेस्ट के बाद वह पॉजीटिव पाए गए थे। उनका उपचार बरेली के एक अस्पताल में चल रहा था। डॉ. रावल का स्वास्थ्य दो सप्ताह …

अल्मोड़ा. अमृत विचार। गोविंद बल्लभ पंत राष्ट्रीय हिमालयी पर्यावरण संस्थान के निदेशक डॉ. आरएस रावल का कोरोना संक्रमण से निधन हो गया है। वह कुछ समय से बीमार थे और कोविड टेस्ट के बाद वह पॉजीटिव पाए गए थे। उनका उपचार बरेली के एक अस्पताल में चल रहा था।

डॉ. रावल का स्वास्थ्य दो सप्ताह पूर्व तक ठीक था। लेकिन उनका ऑक्सीजन लेवल कम चल रहा था। अल्मोड़ा में रेपिड टेस्ट के दौरान उनका कोरोना सैंपल निगेटिव था। लेकिन स्वास्थ्य खराब होने के बाद उन्हें बरेली के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया तो वह कोरोना संक्रमित पाए गए थे। तभी से उनका वहां उपचार चल रहा था। उपचार के दौरान उनका स्वास्थ्य धीरे धीरे सामान्य हो रहा था। शुक्रवार की देर रात अचानक उनका स्वास्थ्य बिगड़ गया और उनका निधन हो गया।

उल्लेखनीय है कि जीबी पंत पर्यावरण संस्थान में दो दर्जन के आसपास कर्मचारी और शोधार्थी कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। जिस कारण इन दिनों हॉस्टल को सील किया गया है और कई लोगों को अस्पतालों में उपचार चल रहा है। संस्थान के निदेशक के निधन के बाद से पूरे संस्थान में हडकंप मचा हुआ है।

डा. रावल ने निधन पर वरिष्ठ वैज्ञानिक किरीट कुमार, आईडी भट्ट, डॉ. रंजन, डॉ. जीसीएस नेगी, डॉ. ललित गिरि, डॉ. चंद्रशेखर, डॉ. वसुधा अग्निहोत्री, डॉ. पुष्कर बिष्ट, जगदीश पांडे समेत अनेक शोधार्थियों और कर्मचारियों ने गहरा शोक व्यक्त किया है।

संबंधित समाचार