हल्द्वानी: वरिष्ठ पत्रकार प्रशांत दीक्षित का कोरोना से हुआ निधन

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी, अमृत विचार। नैनीताल के वरिष्ठ पत्रकार, दैनिक समाचार पत्र आज के ब्यूरो प्रमुख, टाइम्स ऑफ़ इंडिया एवं नेशनल यूनियन ऑफ़ जर्नलिस्ट के नैनीताल जिलाध्यक्ष प्रशांत दीक्षित का आज कोरोना से आसामयिक निधन हो गया है। वह बीते 10 दिन पहले कोरोना संक्रमण के चलते नीलकंठ हॉस्पिटल में एडमिट थे। जहाँ से उन्हें सुशीला तिवारी …

हल्द्वानी, अमृत विचार। नैनीताल के वरिष्ठ पत्रकार, दैनिक समाचार पत्र आज के ब्यूरो प्रमुख, टाइम्स ऑफ़ इंडिया एवं नेशनल यूनियन ऑफ़ जर्नलिस्ट के नैनीताल जिलाध्यक्ष प्रशांत दीक्षित का आज कोरोना से आसामयिक निधन हो गया है। वह बीते 10 दिन पहले कोरोना संक्रमण के चलते नीलकंठ हॉस्पिटल में एडमिट थे। जहाँ से उन्हें सुशीला तिवारी चिकित्सालय में भर्ती कर दिया गया था।

बीते 3 दिन पहले उनके परिजनों की उनसे मुलाकात भी हुई थी। जिसमे उनके धीरे -धीरे स्वास्थय लाभ का समाचार भी प्राप्त हुआ था। लेकिन आज अचानक उनके असामयिक निधन का समाचार प्राप्त होते ही हर कोई स्तब्ध रह गया। 49 वर्षीय प्रशांत दीक्षित नैनीताल में दैनिक आज समाचार के ब्यूरो प्रमुख के पद पर तैनात थे। वह अपने पीछे माता जी , पत्नी सहित 2 पुत्रों को रोता बिलखता छोड़ गए हैं। प्रशांत दीक्षित अपने बेहद सौम्य व्यव्हार के चलते सभी के बीच में खासे लोकप्रिय थे।

उनके निधन पर एनयूजे आई के नैनीताल नगराध्यक्ष अफ़ज़ल हुसैन फौजी , वरिष्ठ पत्रकार डॉ गिरीश रंजन तिवारी , भूपेंद्र मोहन रौतेला, रविंद्र पांडेय , रमेश चंद्रा , ललित जोशी , किशोर जोशी, राजू पांडेय , संतोष बोरा, शीतल तिवारी , कंचन वर्मा, प्रदीप कुमार , रितेश सागर , सुरेश कांडपाल , अजमल हुसैन , विनोद कुमार, तेज सिंह नेगी , नरेश कुमार , अंचल पंत , कमल बिष्ट, दिव्यंत साह आदि ने शोक व्यक्त किया है।

संबंधित समाचार