काशीपुर: सरकार उत्तराखंड में लॉकडाउन लगाने की अभी कोई मंशा नहीं-भट्ट
काशीपुर, अमृत विचार। सांसद अजय भट्ट ने कहा कि सरकार का उत्तराखंड में लॉकडाउन लगाने का कोई विचार नहीं है। विभिन्न शहरों के हालात के मद्देनजर कंटेनमेंट जोन बनाने पर विचार किया जा सकता है। ऑक्सीजन की प्रदेश में कोई कमी नहीं है। प्रदेश में ऑक्सीजन के बड़े-बड़े प्लांट संचालित हैं, जिसका लाभ उठाकर बड़ी …
काशीपुर, अमृत विचार। सांसद अजय भट्ट ने कहा कि सरकार का उत्तराखंड में लॉकडाउन लगाने का कोई विचार नहीं है। विभिन्न शहरों के हालात के मद्देनजर कंटेनमेंट जोन बनाने पर विचार किया जा सकता है। ऑक्सीजन की प्रदेश में कोई कमी नहीं है। प्रदेश में ऑक्सीजन के बड़े-बड़े प्लांट संचालित हैं, जिसका लाभ उठाकर बड़ी मात्रा में ऑक्सीजन रखी गई है। सरकारी व निजी अस्पतालों में ऑक्सीजन पर्याप्त है।
शनिवार की शाम सांसद भटट किच्छा और रुद्रपुर का दौरा कर काशीपुर कोविड सेंटरों का निरीक्षण करने पहुंचे। इस दौरान उन्होंने स्वास्थ्य अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि कोविड सेंटर में भर्ती होने वाले मरीजों की समय-समय पर मॉनिटरिंग करने, मरीजों के संपर्क रहने, स्थिति बिगड़ने पर तुंरत मेडिकल सेवा उपलब्ध कराने आदि के निर्देश दिए।
इस दौरान बाजपुर रोड स्थित होटल हैवन में बनाए गए सेंटर का निरीक्षण कर संतुष्टि जाहिर करते हुए मरीजों के भोजन पर खास ध्यान देने को कहा। सांसद भट्ट ने कहा कि पिछले दिनों नैनीताल जिले और शनिवार को ऊधमसिंह नगर जिलें के कोविड सेंटरों का निरीक्षण किया है। सेंटरों पर सेवा बेहतर मिली है। स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़े अधिकारी और कर्मी बधाई के पात्र हैं। वहां पर एसडीएम गौरव कुमार, मेयर ऊषा चौधरी, गुरविंदर सिंह चंडोक, रजत आदि मौजूद रहे।
