झूलाघाट: पेयजल मंत्री की विधानसभा में जनता प्यासी
झूलाघाट, अमृत विचार। प्रदेश के पेयजल मंत्री बिशन सिंह चुफाल के विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत एक माह से पीने के पानी की किल्लत झेल रहे ग्रामीणों का सब्र जवाब दे गया। गुस्साए ग्रामीणों ने जल संस्थान के खिलाफ प्रदर्शन कर आंक्रोश व्यक्त किया। गौडीहाट व्यापार संघ अध्यक्ष पूरन सिंह धारियाल के नेतृत्व में गौडीहाट बाज़ार …
झूलाघाट, अमृत विचार। प्रदेश के पेयजल मंत्री बिशन सिंह चुफाल के विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत एक माह से पीने के पानी की किल्लत झेल रहे ग्रामीणों का सब्र जवाब दे गया। गुस्साए ग्रामीणों ने जल संस्थान के खिलाफ प्रदर्शन कर आंक्रोश व्यक्त किया। गौडीहाट व्यापार संघ अध्यक्ष पूरन सिंह धारियाल के नेतृत्व में गौडीहाट बाज़ार में एकत्रित होकर जल संस्थान के खिलाफ प्रदर्शन किया।
पूरन सिंह धारियाल ने कहा की सीमांत क्षेत्र में ग्रामीणों के हलक सूखे हैं।
ढोलखोलि बगर्तोली पेयजल योजना से गौडीहाट को पीने का पानी दिया जाता था, लेकिन पाइप लाइन क्षतिग्रस्त होने से पानी की उपलब्धता नहीं हो रही है जिससे ग्रामीणो में रोष है। 2 हजार से अधिक की आबादी पेयजल किल्लत झेल रही है । ग्राम प्रधान रेखा देवी ने कहा की विभागीय अधिकारीयों को लगातार सुचना देने के बाद भी अधिकारी मौके पर नहीं पहुच रहे हैं। इससे पानी की दिक्कत हो रही है।
प्रधान रेखा देवी ने विभागीय अधिकारियों को तीन दिनों के भीतर पेयजल लाइन ठीक करने की हिदायत दी है। चेतावनी दी कि ऐसा नहीं हुआ तो विभाग के खिलाफ जनता को साथ लेकर अधिकारियो का घेराव किया जाएगा। प्रदर्शन में शमशेर सिंह, मोहित धारियाल, निर्मल धारियाल, नरेंद्र ठगुन्ना, कुण्डल सिंह,ललित सिंह, पंकज सिंह, सहित ग्रामीण मौजूद रहे ।
