बनबसा: जंगल में लगी भीषण आग, वन कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पाया काबू
बनबसा, अमृत विचार। तपिश बढ़ने के साथ ही जंगलों में भी आग की घटनाएं फिर बढ़ने लगी हैं। रविवार दोपहर चंपावत जिले की सीमा पर स्थित जगबूढ़ा पुल के पास अचानक आग लग गई, जिस पर वन कर्मियों ने कड़ी मशक्कत कर काबू पा लिया। रविवार दोपहर करीब डेढ़ बजे खटीमा रेंज के बनबसा में …
बनबसा, अमृत विचार। तपिश बढ़ने के साथ ही जंगलों में भी आग की घटनाएं फिर बढ़ने लगी हैं। रविवार दोपहर चंपावत जिले की सीमा पर स्थित जगबूढ़ा पुल के पास अचानक आग लग गई, जिस पर वन कर्मियों ने कड़ी मशक्कत कर काबू पा लिया।
रविवार दोपहर करीब डेढ़ बजे खटीमा रेंज के बनबसा में तैनात वन दरोगा महिन गिरी गोस्वामी, भुवन चन्द्र कांडपाल, वन वीट अधिकारी दीपक कुमार, पूजा, रेखा ने जगबूढ़ा पुल के पास धुआं उठता देखा, जिस पर वे मौके की ओर दौड़े। पास जाकर देखा तो वहां आग धधक रही थी। इस पर सभी वन कर्मी आग बुझाने में जुट गए।
वहीं, सूचना पर खटीमा रेंज के रेंजर आरएस मनराल भी मौके पर पहुंचे। रेजर ने बताया कि वन कर्मियों की तत्परता और कड़ी मशक्कत के चलते आग पर समय रहते काबू पा लिया गया है, वरना घटना बड़ी भी हो सकती थी। आग बुझाने वालों में वाचर गोपाल राम, पूरन राम समेत घोसीकुआं वीट का पूरा स्टाफ शामिल रहा।
