हल्द्वानी: अवैध खनन करने आये जेसीबी को वन विभाग ने किया सीज

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी, अमृत विचार। अवैध खनन में लिफ्त एक जेसीबी को वन विभाग की टीम ने सीज कर दिया है। बिन्दुखत्ता के तिवारी नगर चित्रकूट में अवैध खनन के लिए यह जेसीबी लाया गया था। अवैध रुप से खनन कर रहे माफिया और जेसीबी चालक को जैसे ही वन कमिर्यो के आने की सुगबुगाहट हुई। खनन …

हल्द्वानी, अमृत विचार। अवैध खनन में लिफ्त एक जेसीबी को वन विभाग की टीम ने सीज कर दिया है। बिन्दुखत्ता के तिवारी नगर चित्रकूट में अवैध खनन के लिए यह जेसीबी लाया गया था। अवैध रुप से खनन कर रहे माफिया और जेसीबी चालक को जैसे ही वन कमिर्यो के आने की सुगबुगाहट हुई। खनन माफिया और जेसीबी चालक जेसीबी को छोड़कर ट्रैक्टर ट्रॉली के साथ मौके से फरार हो गए। अवैध खनन के खेल में शामिल लोगों को चिन्हित करने के लिए वन विभाग ने जांच शुरु कर दी है।

गौला नदी में खनन सत्र समाप्त होने के बाद खनन माफिया सक्रिय हो गए हैं। ऐसे में तराई पूर्वी वन प्रभाग के प्रभागीय वनाधिकारी संदीप कुमार के निर्देश पर द्वारा गौला नदी व तटवर्ती क्षेत्रों में निगरानी रखी जा रही है। जिसके चलते गौला रेंज की टीम शनिवार की रात को बिन्दुखत्ता क्षेत्र में गस्त पर निकली। वन कर्मियों द्वारा रात लगभग पौने 12 बजे क्षेत्र के चित्रकूट, तिवारीनगर में एक जेसीबी को व्यापारिक उद्देश्य से उपखनिज के अवैध खनन में लिप्त पाया और सीज कर दिया। टीम को देखते ही चालक जेसीबी की चाबी लेकर भाग गया ।

वन विभाग के अधिकारियों का कहना है कि उनके संज्ञान में आया कि मौके से एक ट्रैक्टर ट्राली और क्षेत्र के अवैध खनन में लिप्त कुछ अराजक तत्व भी अवैध उपखनिज के व्यापार व परिवहन की योजना बना रहे थे। लेकिन वन विभाग की टीम के पहुंचने की आहट पाकर भाग गए। जेसीबी को मौके से वन परिसर तक लाने के दौरान खनन माफिया के हमले की आशंका को देखते हुए वन विभाग को पुलिस का सहयोग लेना पड़ा। जेसीबी को सीज कर वन अपराध के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है।

टीम में हेम जोशी, वन दरोगा, ललित विष्ट एवं पान सिंह मेहता, वन आरक्षी, आनन्द सिह एवं भगत वाहन चालक साथ रहे । जबकि पुलिस स्टाफ से उपनिरिक्षक संजय बृजवाल, उपनिरीक्षक एवं आरक्षी पदम सिंह सामिल रहे।

संबंधित समाचार