रामनगर: अपनो ने साथ छोड़ा तो ईओ ने किया कोरोना पॅाजिटिव का अंतिम संस्कार
हल्द्वानी, अमृत विचार। जब अपनो ने साथ छोड़ा तो ईओ भरत त्रिपाठी की पहल पर नगर पालिका की टीम व दो सभासदो ने किया कोरोना पाजेटिव व्यक्ति का अंतिम संस्कार। कोरोना पाजेटिव होने के कारण 36 वर्षीय एक व्यक्ति की स्थानीय अस्पताल में दुःखद मृत्यु हो गयी। मृतक की पत्नी अपने दो मासूम बच्चो को …
एसडीएम विजयनाथ शुक्ल को सूचना हुयी तो उन्होंने नगर पालिका के ईओ भरत त्रिपाठी को इस काम का जिम्मा दिया। त्रिपाठी खुद भी पूर्व में इस बीमारी के चलते हुये जिंदगी व मौत की जंग लड़ चुके है जिस कारण उन्होंने इसका मर्म समझा व इधर उधर सहयोग के प्रयास किये मगर समाजसेवियों का सहयोग नही मिल पाने के बाद उन्हें सभासद व वैकुंठ वाहन चालक दीपक चन्द्र व सभासद शिवि अग्रवाल, प्रभारी स्वस्थ निरीक्षक देवेंद्र बिष्ट, चालक फरीद अहमद, पर्यावरण मित्र आकाश बाल्मीकि व शनि बाल्मीकि का सहयोग मिला और मृतक के शव को मोर्चरी से निकलवाकर उसे शमशान घाट ले जाकर उसका अंतिम संस्कार किया गया जहां मृतक के जीजा भी संस्कार में शामिल हुए। ईओ त्रिपाठी व उनकी टीम के जज्बे की सभी मुक्तकंठ से सराहना कर रहे है ।
पालिका के अधिशासी अधिकारी भरत त्रिपाठी कभी खुद कोरोना की बीमारी के चलते जिंदगी व मौत की लड़ाई की जंग जीतकर वापिस आए हैं। आज उससे दो मासूम बच्चों के कोरोना पॉजिटिव पिता की लाश को अंतिम संस्कार के लिये अपने परिजनों की बाट ज़ोहते हुये, जब नही देखा गया तो हिम्मत करते हुए आगे आकर अपनी टीम के साथ मृतक के शव का अंतिम संस्कार श्मशान घाट पर करवाया।
