हल्द्वानी: ऑक्सीजन सिलेंडरों की जमाखोरी के खिलाफ प्रशासन ने की छापेमारी
हल्द्वानी, अमृत विचार। ऑक्सीजन सिलेंडरों की कालाबाजारी के खिलाफ शहर भर में प्रशासन ने ताबड़तोड़ छापेमारी की। सुबह 11 बजे से दोपहर बाद तक चले अभियान के तहत एक दर्जन से ज्यादा दुकानों पर छापेमारी की गई। अग्रवाल एजेंसी द्वारा मौजूद 54 सिलेंडरों की लिस्टिंग न बता पाने पर दूसरी फर्म को सिलेंडर भरने के …
हल्द्वानी, अमृत विचार। ऑक्सीजन सिलेंडरों की कालाबाजारी के खिलाफ शहर भर में प्रशासन ने ताबड़तोड़ छापेमारी की। सुबह 11 बजे से दोपहर बाद तक चले अभियान के तहत एक दर्जन से ज्यादा दुकानों पर छापेमारी की गई। अग्रवाल एजेंसी द्वारा मौजूद 54 सिलेंडरों की लिस्टिंग न बता पाने पर दूसरी फर्म को सिलेंडर भरने के निर्देश दिए गए है।
छापेमारी के दौरान दुकानदारों में अफरा तफरी मची रही। सोमवार को सिटी मजिस्ट्रेट ने शहर के रेलवे बाजार और टीपी नगर स्थित दुकानों पर औचक सघन छापेमारी अभियान चलाया। दुकानों मे बगैर डाटा तैयार किए लोगों सिलेंडरों की आपूर्ति की जा रही थी।
कोराना मरीजों के उपचार के दौरान मरीजों का ऑक्सीजन लेवल कम होने पर उन्हें कृत्रिम ऑक्सीजन की जरुर पड़ रही है। ऐसे में दुकानदारों द्वारा महंगे रेटों पर सिलेंडरों की कालाबाजारी की जा रही है। स्थिती यह है कि 400-500 तक का मिलने वाला सिलेंडर 15 हजार -20 हजार तक का बेचा जा रहा है। ऐसी स्थिती पर पूर्णतया अंकुश लगाने के की मंशा से इस प्रकार की छापेमारी की जा रही है।
घर में सिलेंडर रखने पर होगी कार्यवाई
कोरोना संक्रमण के भय की वजह से लोग बगैर बीमारी के भी सिलेंडर घर में छिपा कर रख रहे हैं। जबकि शासन द्वारा जारी निर्देश के मुताबिक मरीजों को स्वास्थय विभाग द्वारा पर्याप्त उपचार व ऑक्सीजन की व्यवस्था बनाई गई है। लिहाजा सिलेंडर की जमाखोरी का दोषी पाए जाने पर लोगों के खिलाफ सख्त कार्यवाई की जाएगी।
तीन दिन के भीतर लौटाए सिलेंडर
सिलेंडर की कालाबाजारी पर रोक लगाने के लिए सभी दुकानदारों व एजेंसिधारकों को चेतावनी दी गई है कि सिलेडरों की लिस्टिंग तैयार कर तीन दिन के लिए ही सिलेंडर दे। समय पर सिलेंडर नही लौटाने पर कठोर कार्यवाई की जाएगी।
जब गिडगिड़ाने लगे डॉक्टर
छापेमारी अभियान के दौरान एक चिकित्सक सिटी मजिस्ट्रेट के सामने हाथ जोड एक सिलेंडर की मांग करने लगे। जब मजिस्ट्रेट ने जरुरत के बारे में पूछा तो वह अपनी ज्यादा आयु का हवाला दे कोरोना होने का आसार बताने लगे। कहा की उनका ऑक्सीजन लेवल 94 है, भविष्य में मुझे जरुरत पड़ सकती है और मै एडवांस में सिलेंडर रखना चाहता हुं। हालांकि मजिस्ट्रेट ने उन्हे तत्काल चिकित्सकीय जांच की सलाह दी और आश्वासन दिया कि ऐसा होने पर स्वास्थ्य विभाग द्वारा आपकों सभी जरुरी उपचार समय पर मुहैया कराए जाएंगे।
सिलेंडर व्यापारियों द्वारा कालाबाजारी की सूचना पर यह अभियान चलाया जा रहा है। सभी दुकानदारों को सिलेंडरों की लिस्टिंग तैयार करने के निर्देश दिए गए हैं। किसी भी दुकानदार या लोगों द्वारा सिलेंडर की जमाखोरी पाई जाएगी तो सख्त कार्यवाई की जाएगी। ऋृचा सिंह, सिटी मजिस्ट्रेट, हल्द्वानी।
