अयोध्या: मां की करतूत के चलते तीन बच्चे अनाथ की जिंदगी जीने को मजबूर

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अयोध्या। जनपद के रौनाही थाना क्षेत्र की पुलिस चौकी सत्तीचौरा क्षेत्र के पिरखौली भवनियापुर निवासिनी मंजू ने प्रेमी की दीवानगी के चक्कर में पति शिव कुमार की हत्या कर दी। पति को छोड़कर प्रेमी के साथ रहने की हसरत अधूरी रह गयी। पुलिस ने उसे गिरफ्तार करके जेल भेज दिया गया। शनि(7), श्यामू(5), अंकित(3) के …

अयोध्या। जनपद के रौनाही थाना क्षेत्र की पुलिस चौकी सत्तीचौरा क्षेत्र के पिरखौली भवनियापुर निवासिनी मंजू ने प्रेमी की दीवानगी के चक्कर में पति शिव कुमार की हत्या कर दी। पति को छोड़कर प्रेमी के साथ रहने की हसरत अधूरी रह गयी। पुलिस ने उसे गिरफ्तार करके जेल भेज दिया गया। शनि(7), श्यामू(5), अंकित(3) के सिर से पिता के साथ मां का भी साया छीन लिया। तीनों बच्चे अनाथ जैसा जीवन बिताने के लिए विवश हो गये हैं।

घटना के बाद मृतक के परिजनों में संदेह के घेरे में रहने वाली मंजू के तीनों बच्चों की खबर किसी ने लेना मुनासिब नहीं समझा। पुलिस के सामने मृतक का परिवार रिश्तेदार भाई अथवा कोई अन्य रिश्तेदार के सामने न आने से बच्चों की परवरिश का जिम्मा किसको सौंपा जाय एक समस्या बन गयी।

नाना राम स्वरूप भी बेटी के साथ हत्या में संलिप्त होने के आरोपी थे। गांव में बच्चों के पिता की मौत पर न्याय को लेकर अंत्येष्टि से पहले राजनीतिक रंग चढ़ा हुआ था। ऐसे में तीनों बच्चों को लेकर पुलिस के लिए चुनौती बनी रही। थाना प्रभारी राम आश्रय राय चौकी प्रभारी देवेंद्र नाथ राय ने उच्चाधिकारियों को मामले से अवगत कराया। अधिकारियों के दिशा निर्देश पर पुलिस को ननिहाल की ओर रुख करना पड़ा। खंडासा थाना क्षेत्र भवन नगर स्थित ननिहाल के सुपुर्द किया गया है।

संबंधित समाचार