बरेली: जिले में संक्रमित और मृत्यु दर से रिकवरी रेट अधिक, 66 प्रतिशत ने जीती कोरोना से जंग

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। जिले के लोगों के लिए अच्छी खबर है। जिले में कोरोना संक्रमण से 66 प्रतिशत लोगों ने कोरोना संक्रमण को हराकर ठीक हो गए है। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के अनुसार वर्तमान में संक्रमण और रिकवरी दर में तकरीबन 63 फीसद का फर्क है। बीते दो दिनों में जिले में कुल 1746 …

बरेली, अमृत विचार। जिले के लोगों के लिए अच्छी खबर है। जिले में कोरोना संक्रमण से 66 प्रतिशत लोगों ने कोरोना संक्रमण को हराकर ठीक हो गए है। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के अनुसार वर्तमान में संक्रमण और रिकवरी दर में तकरीबन 63 फीसद का फर्क है। बीते दो दिनों में जिले में कुल 1746 संक्रमित रहे। जबकि 886 लोगों ने कोरोना को हराया। आंकड़े कोरोना संक्रमण की दर के मामले में भले ही बहुत ज्यादा प्रभावित न करें। लेकिन रिकवरी दर में सुधार मृत्यु और संक्रमण दर पर भारी है।

स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी आंकड़ों के अनुसार जिले में अब तक कुल 27203 संक्रमित निकल चुके है, जिसमें से 17989 लोगों ने कोरोना से जंग जीत ली है। वहीं, आंकड़ों के अनुसार जिले में अब तक कुल 186 संक्रमितों की कोरोना संक्रमण की चपेट में आने से मौत हो गई है। जिले में बढ़ते कोरोना संक्रमण के बीच 66 प्रतिशत रिकवरी दर है, वहीं 3.2 संक्रमण दर है, जबकि 9028 सक्रिय मामले मौजूद है। जिसमें से 7125 होम आइसोलेशन में व दो हजार के करीब संक्रमितों का इलाज कोविड अस्पतालों में चल रहा है।

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. एसके गर्ग ने बताया कि जिले के लोगों के लिए यह अच्छी बात है। लोगों ने संयम बरतकर संक्रमण को हराने का काम किया है। सैंपलिग का कार्य लगातार जारी है। संक्रमितों की संख्या लगातार आ रही है। प्रयास है कि अधिक से अधिक लोगों की जांच कर ली जाए।

जागरुक हो रहे बुजुर्ग, जिले में 84 प्रतिशत हुआ वैक्सीनेशन
सोमवार को लक्ष्य के सापेक्ष 84 प्रतिशत लोगों को कोरोना की वैक्सीन लगाई गई। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डा. आरएन सिंह ने बताया कि शासन की ओर से जिले को 4 हजार लोगों के टीकाकरण का लक्ष्य दिया था। कोरोना संक्रमण के खतरे के बीच जागरुक 3472 लोगों का टीकाकरण किया गया। जिला स्वास्थ्य विभाग की ओर से कुल लक्ष्य 30460 रखा गया था। ग्रामीण इलाकों में 22 हजार लोगों में 45-59 वर्ष के 814 लोगों को पहली डोज व 365 लोगों को दूसरी डोज लगाई गई। 60 वर्ष से अधिक उम्र के 333 लोगों को पहली डोज व 329 को दूसरी डोज लगाई गई।

वहीं, शहरी इलाकों में 7560 लोगों में 45-59 वर्ष में से 493 लोगों को पहली डोज व 145 लोगों को दूसरी डोज लगाई गई। 60 वर्ष से अधिक के 314 लोगों को पहली डोज व 195 को दूसरी डोज लगाई गई। निजी अस्पताल में 900 के लक्ष्य में 45-59 वर्ष तक के 79 लोगों ने पहली डोज व 57 लोगों को दूसरी डोज तथा 60 वर्ष से अधिक के 58 लोगों को पहली डोज व 145 लोगों को दूसरी डोज लगाई गई। स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी सूची के अनुसार कोविशिल्ड के 3273 डोज व कोवैक्सीन की 199 डोज लगाई गई।

संबंधित समाचार