बनबसा में चार होटल्स को कोविड सेंटर बनाने की तैयारी शुरू

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बनबसा, अमृत विचार। डीएम के आदेश पर नगर के चार होटलों को कोविड सेंटरों के लिए चिन्हित किया गया है। मंगलवार को नगर पंचायत के प्रभारी ईओ ने इन होटलों में बिजली-पानी, शौचालय समेत अन्य सुविधाओं को देखा और सबकुछ ठीक-ठाक मिलने पर रिपोर्ट जिलाधिकारी को भेज दी।पशु चिकित्साधिकारी एवं प्रभारी ईओ डॉ. केएस रंजन …

बनबसा, अमृत विचार। डीएम के आदेश पर नगर के चार होटलों को कोविड सेंटरों के लिए चिन्हित किया गया है। मंगलवार को नगर पंचायत के प्रभारी ईओ ने इन होटलों में बिजली-पानी, शौचालय समेत अन्य सुविधाओं को देखा और सबकुछ ठीक-ठाक मिलने पर रिपोर्ट जिलाधिकारी को भेज दी।पशु चिकित्साधिकारी एवं प्रभारी ईओ डॉ. केएस रंजन ने बताया कि कोरोना महामारी दिनोंदिन उग्र होती जा रही है, जिस तेजी से संक्रमितों की संख्या बढ़ रही है, उससे हालात कभी भी खराब हो सकते हैं, इसे देखते हुए जिलाधिकारी विनीत तोमर ने कोविड सेंटरों की व्यवस्था में जुटने के निर्देश दिए हैं। इसी क्रम में मंगलवार को नगर के एमके, पूर्णागिरि, रौतेला, हिमालय और महाकाली होटलों का निरीक्षण किया गया। इन होटलों में पिछले साल भी कोविड सेंटर बनाए गए थे, इस कारण इस बार भी इन्हीं होटलों को देखा गया। महाकाली होटल को छोड़कर बाकी चारों होटलों में बिजली, पानी, शौचालय आदि की समुचित व्यवस्थाएं मिली। इस कारण इन चारों होटलों को चिन्हित करने के साथ ही रिपोर्ट जिलाधिकारी को भेज दी है।

उन्होंने बताया कि मंगलवार शाम शहरी विकास मंत्रालय की ऑनलाइन बैठक में उनसे श्मशान घाट और कब्रिस्तान के बारे में जानकारी ली गई। उनसे श्मशान घाट और कब्रिस्तान की क्षमता के बारे में पूछा गया। मृत्यु दर बढ़ने पर श्मशान घाट और कब्रिस्तान में किस तरह से व्यवस्था संभाली जा सकती है, इस बाबत भी जानकारी जुटाई गई है।

संबंधित समाचार