भीमताल: झील में मिला पिथौरागढ़ के शिक्षक का शव
भीमताल, अमृत विचार। पुलिस के मुताबिक मंगलवार की दोपहर को भीमताल में झील में एक शव तैरता दिखाई दिया। सूचना पर जल पुलिस के जवान मौके पर पहुंचे और नाव चालकों की मदद से शव को झील से बाहर निकाला। शव की तलाशी लेने पर मिले दस्तावेजों के आधार पर मृतक की शिनाख्त कुंदन सिंह …
भीमताल, अमृत विचार। पुलिस के मुताबिक मंगलवार की दोपहर को भीमताल में झील में एक शव तैरता दिखाई दिया। सूचना पर जल पुलिस के जवान मौके पर पहुंचे और नाव चालकों की मदद से शव को झील से बाहर निकाला। शव की तलाशी लेने पर मिले दस्तावेजों के आधार पर मृतक की शिनाख्त कुंदन सिंह 51 वर्षीय निवासी गुरना, पिथौरागढ़ के रूप में हुई। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मृतक के परिजनों को हादसे की सूचना दी है। पुलिस ने आत्महत्या और हत्या दोनों एंगिल को ध्यान में रखकर जांच कर रही है।
पुलिस के मुताबिक वह बेरीनाग में स्कूल में शिक्षक थे। परिजनों ने बीती 17 अप्रैल को बेरीनाग में कुंदन की गुमशुदगी दर्ज कराई गई थी। जिसकी जानकारी लेने के लिये बेरीनाग पुलिस कुछ दिन पूर्व भीमताल थाने भी आई थी। कुंदन सिंह का मोबाइल फोन की लोकेशन भीमताल में पता चली थी। इस जानकारी के आधार पर पुलिस ने कुछ दिनों तक भीमताल में उसकी तलाश की थी। मोबाइल में घंटी बज रही थी। इसलिये पुलिस लगातार कुंदन सिंह से संपर्क साधने का प्रयास कर रही थी।
वह 17 अप्रैल को कुंदन सिंह ने नैनीताल में डिग्री कालेज में पढऩे वाले अपने पुत्र को फोन कर छुट्टी होने पर बेरीनाग जाने को कहा था। जब पुत्र ने उनके साथ हल्द्वानी जाने की बात कही तो मना कर दिया था। परिवारजनों ने किसी भी प्रकार के डिप्रेशन होने से इंकार किया है।
