रामनगर: कोरोना की रफ्तार में तेजी, 59 लोगों की रिपोर्ट पॅाजिटिव

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रामनगर, अमृत विचार। नगर व ग्रामीण क्षेत्रों में 59 लोगों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आयीं हैं। करोना की दूसरी लहर का प्रकोप थमने का नाम नहीं ले रहा है हालांकि प्रशासन द्वारा कर्फ्यू लागू किया गया है। संयुक्त टीम द्वारा लगातार प्रयास किए जा रहे। फिर भी लगातार मामले बढ़ रहे हैं। रामनगर में सुविधा …

रामनगर, अमृत विचार। नगर व ग्रामीण क्षेत्रों में 59 लोगों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आयीं हैं। करोना की दूसरी लहर का प्रकोप थमने का नाम नहीं ले रहा है हालांकि प्रशासन द्वारा कर्फ्यू लागू किया गया है। संयुक्त टीम द्वारा लगातार प्रयास किए जा रहे। फिर भी लगातार मामले बढ़ रहे हैं।

रामनगर में सुविधा युक्त कोविड चिकित्सालय नहीं होने से सभी को दिक्कतों का सामना करना पड़ा है। नोडल अधिकारी डॉ प्रशांत कौशिक ने बताया कि बीते दिनों  कोरोना के आरटी पीसीआर सैंपल ली गए थे  बाहर से आने वाले लोग भी इसमें शामिल है। 59 लोगों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है।

ग्राम एवम नगर क्षेत्र में चोरपानी,लखनपुर,गुल्लरघट्टी, बासीटीला,खताडी,टांडा,भरतपुरी, गैस गोदाम रोड, सती कॉलोनी चोरपानी, विपिन बिहार कोटद्वार रोड, रानीखेत रोड, भरतपुरी, पूछड़ी, ढिकुली, टेड़ा, कानियां , आईआरबी बैलपड़ाव, नंदा लाइन,आदि क्षेत्रों  के रहने वाले हैं।बताया कि संक्रमित लोगों को कोविड केयर सेंटर रेफर कर दिया गया है।

संबंधित समाचार