हल्द्वानी: शासन ने आईएफएस अधिकारियों के किए तबादले

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी, अमृत विचार। शासन ने मंगलवार की शाम को वन विभाग के कई आईएफएस अधिकारियों का तबादला किया है। तराई पश्चिमी वन डिविजन के डीएफओ हिमांशु बागरी को बागेश्वर भेजा गया है। मुख्य वन संरक्षक डॉ. पराग मधुकर धकाते को मुख्य वन संरक्षक मुख्यालय बनाया गया है। शासन से मिली जानकारी के मुताबिक आईएफस अधिकारी …

हल्द्वानी, अमृत विचार। शासन ने मंगलवार की शाम को वन विभाग के कई आईएफएस अधिकारियों का तबादला किया है। तराई पश्चिमी वन डिविजन के डीएफओ हिमांशु बागरी को बागेश्वर भेजा गया है। मुख्य वन संरक्षक डॉ. पराग मधुकर धकाते को मुख्य वन संरक्षक मुख्यालय बनाया गया है।

शासन से मिली जानकारी के मुताबिक आईएफस अधिकारी विनोद कुमार को जैव विविधता बोर्ड का अध्यक्ष व अनूप मलिक को प्रमुख वन संरक्षक वन्यजीव का जिम्मा दिया गया है। डीजेके शर्मा को वन विकास निगम का प्रबंध निदेशक बनाया गया है। डॉ विजय कुमारको बांस एवं रेशम विकास परिषद देहरादून का मुख्य कार्यकारी अधिकारी और नमामि गंगे प्रोजेक्ट के परियोजना निदेशक की जिम्मेदारी दी गई है। कपिल जोशी को एपीसीसीएफ मुख्यालय बनाया है। एसपी सुबुद्धि को वन संरक्षण एवं नोडल अधिकारी बनाया गया है। बीके गाम्टे को मुख्य वन संरक्षक सतर्कता एवं विधि प्रकोष्ठ, मुख्य वन संरक्षक पीके पात्रो को सीसीएफ वन पंचायत एवं सामुदायिक वानिकी और हल्द्वानी अंतर्राष्ट्रीय चिड़ियाघर का निदेशक का जिम्मा दिया गया है।

डॉ. पराग मधुकर धकाते को मुख्य वन संरक्षक पारिस्थितिक पर्यटन प्रचार एवं विस्तार व मुख्य वन संरक्षक मुख्यालय का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। डॉ. इंद्र पाल सिंह को प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड का सचिव और निदेशक राज्य पर्यावरण संरक्षण एवं जलवायु परिवर्तन निदेशालय, अखिलेश तिवारी को वन संरक्षक शिवालिक वृत्त देहरादून एवं निदेशक देहरादून जू, कार्य योजना अधिकारी देहरादून वन प्रभाग एवं भूमि संरक्षण वन प्रभाग कालसी की जिम्मेदारी दी गई है।

दीप चंद्र आर्य को वानिकी प्रशिक्षण अकादमी हल्द्वानी में अपर निदेशक, किशन चंद को लैंस डाउन डीएफओ, मुकेश कुमार को पौड़ी गढ़वाल का डीएफओ बनाया गया है। तराई पश्चिमी वन डिविजन के डीएफओ हिमांशु बागरी को बागेश्वर तबादला किया है। यहीं तैनात बलवंत सिंह शाही को तराई पश्चिमी का डीएफओ बनाया है। पुनीत तोमर का उत्तरकाशी डीएफओ बनाया गया है।

संबंधित समाचार