जरूरतमंद की मदद करना ब्लॉकबस्टर फिल्मों का हिस्सा बनने से बेहतर: सोनू सूद

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता सोनू सूद का कहना है जरूरतमंद लोगों की मदद करना किसी ब्लॉकबस्टर फिल्म का हिस्सा बनने से कहीं बेहतर काम है। सोनू सूद जरूरमंद लोगों की मदद करने के लिए जाने जाते हैं। कोरोना वायरस की दूसरी लहर में भी सोनू सूद का लगातार गरीब, जरूरमंद, मजदूरों और छात्रों की मदद करने …

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता सोनू सूद का कहना है जरूरतमंद लोगों की मदद करना किसी ब्लॉकबस्टर फिल्म का हिस्सा बनने से कहीं बेहतर काम है। सोनू सूद जरूरमंद लोगों की मदद करने के लिए जाने जाते हैं। कोरोना वायरस की दूसरी लहर में भी सोनू सूद का लगातार गरीब, जरूरमंद, मजदूरों और छात्रों की मदद करने का सिलसिला जारी है। वह हजारों लोगों की मदद कर चुके हैं।

सोनू सूद ने कहा है कि जरूरमंद लोगों की मदद करना किसी ब्लॉकबस्टर फिल्म का हिस्सा बनने से कहीं बेहतर काम है। अभिनेता ने ट्विटर अकाउंट पर लिखा, “आधी रात को कई सारे कॉल्स के बाद अगर आप जरूरतमंदों के लिए बेड, कुछ लोगों के लिए ऑक्सीजन इंतजाम कर पाते हैं और उनकी जान बचा पाते हैं तो कसम से… यह 100 करोड़ वाली फिल्म का हिस्सा बनने से लाखों गुना अधिक संतुष्टि देने वाला होता है। हम सो नहीं सकते जब अस्पताल के बाहर बेड के लिए लोगों की लाइनें लगी हों।”

संबंधित समाचार