अल्मोड़ा: कोविड सेंटर में भर्ती चार कोरोना संक्रमित की मौत
अल्मोड़ा, अमृत विचार। जिले में कोरोना संक्रमण लगातार बढ़ता जा रहा है। बुधवार को अल्मोड़ा के कोविड सेंटर में भर्ती चौखुटिया, ताकुला, भिकिसौंण ब्लॉक के चार लोगों ने दम तोड़ दिया है। कोविड नियमों के अनुसार दोनों का अंतिम संस्कार कर दिया गया है। बेस स्थित कोविड सेंटर से प्राप्त जानकारी के अनुसार चौखुटिया ब्लॉक …
अल्मोड़ा, अमृत विचार। जिले में कोरोना संक्रमण लगातार बढ़ता जा रहा है। बुधवार को अल्मोड़ा के कोविड सेंटर में भर्ती चौखुटिया, ताकुला, भिकिसौंण ब्लॉक के चार लोगों ने दम तोड़ दिया है। कोविड नियमों के अनुसार दोनों का अंतिम संस्कार कर दिया गया है।
बेस स्थित कोविड सेंटर से प्राप्त जानकारी के अनुसार चौखुटिया ब्लॉक के दो कोरोना संक्रमितों को यहां भर्ती किया गया था। बुधवार को चौखुटिया निवासी 55 वर्षीय महिला और इसी उम्र के मासी निवासी एक पुरुष ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया।
जबकि ताकुला और भिकियासैंण ब्लॉक के भी एक एक कोरोना पॉजीटिव ने दम तोड़ा है। कोविड सेंटर के प्रभारी डा . एचसी गढ़कोटी ने बताया कि सुबह चार बजे से दो बजे के बीच में इन रोगियों ने दम तोड़ा है। इधर अचानक हुई मौत से अल्मोड़ा में कोहराम मच गया है।
