हल्द्वानी: एसटीएच के 40 चिकित्सक कोरोना संक्रमित
हल्द्वानी, अमृत विचार। कोविड संक्रमण के मामलों में लगातार तेजी देखी जा रही है। अनेक प्रयासों के बाद भी इस पर पूरी तरह अंकुश नही लग सका है। महामारी के संक्रमण की चपेट अब चिकित्सक भी काफी मात्रा में आने लगे हैं। वर्तमान में डॉ. सुशीला तिवारी अस्पताल के चिकित्सकों सहित अन्य स्वास्थ्य कर्मी इस …
हल्द्वानी, अमृत विचार। कोविड संक्रमण के मामलों में लगातार तेजी देखी जा रही है। अनेक प्रयासों के बाद भी इस पर पूरी तरह अंकुश नही लग सका है। महामारी के संक्रमण की चपेट अब चिकित्सक भी काफी मात्रा में आने लगे हैं। वर्तमान में डॉ. सुशीला तिवारी अस्पताल के चिकित्सकों सहित अन्य स्वास्थ्य कर्मी इस महामारी से संक्रमित है। सभी को चिकित्सकों की निगरानी में होम आइसोलेट कर उपचार किया जा रहा है।
अस्पताल में कार्यरत 40 चिकित्सकों में संक्रमण की पुष्टि होने पर उनका उपचार किया जा रहा है। इनमें से मेडिकल कॅालेज के अध्ययनरत पीजी के 20 छात्र, 10 सिनियर कंसल्टेंट, 12 आईसीयू में तैनात डॉक्टर है। इसके अलावा आर्थो व सर्जरी विभाग के 8 चिकित्सक भी वर्तमान में कोरोना की जंग लड़ रहे है। उधर अस्पताल के 10 पैरामेडिकल स्टॉफ, 12 स्टॉफ नर्स और 10 कार्यालय कर्मचारियों को होम आइसोलेट कर उपचार किया गया है।
अस्पताल में मौजूद डॉक्टरों के लिए चुनौती का समय
अस्पताल के 40 डॉक्टरों के कोरोना पॉजिटिव होने के कारण कोविड अस्पताल की व्यवस्थाएं दुरुस्त रखने में अस्पताल प्रशासन को दिक्क्तों का सामना करना पड़ रहा है। जबकि कोविड अस्पताल में लगभग 400 संक्रमित मरीजों को भर्ती किया गया है। यहां गंभीर बीमारियों का उपचार कराने वाले लगभग 190 मरीज भर्ती किए गए हैं। मरीजों के बेहतर उपचार के लिए मौजूद सभी चिकित्सकों के तैनाती की रुपरेखा तैयार किया गया है।
मरीजों के उपचार के लिए पर्याप्त सतर्कता बरती जा रही है, मास्क सैंनेटाइजेशन, गल्बस, फेस शिल्ड का उपयोग किया जा रहा है। पॉजिटिव आए डॉक्टरर्स को होम आइसोलेशन में रखा गया है। सभी कर्मचारियों की भी तबीयत सामान बनी हुई है। यहां की व्यवस्थाओं के लिए लगातार दुरुस्त करने के प्रयास किए जा रहे है। डॉ. अरुण जोशी, चिकित्सा अधिक्षक, एसटीएच, हल्द्वानी
