कुशीनगर: चुनाव ड्यूटी में लगे कर्मचारी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, साथियों में आक्रोश
अमृत विचार, कुशीनगर। जिले के विकास खंड मोतीचक में पंचायत चुनाव ड्यूटी में लगे वाहन के खलासी की मौत हो जाने पर घंटों प्रशासन के लोग नहीं पहुचने से चालकों व ड्यूटी में लगे कर्मचारियो में आक्रोश व्याप्त हो गया। बता दें कि बिहार से अम्बला जा रहे डीसीएम को मंगलवार को प्रशासन ने जबरन …
अमृत विचार, कुशीनगर। जिले के विकास खंड मोतीचक में पंचायत चुनाव ड्यूटी में लगे वाहन के खलासी की मौत हो जाने पर घंटों प्रशासन के लोग नहीं पहुचने से चालकों व ड्यूटी में लगे कर्मचारियो में आक्रोश व्याप्त हो गया।
बता दें कि बिहार से अम्बला जा रहे डीसीएम को मंगलवार को प्रशासन ने जबरन चुनाव ड्यूटी में लगा दिया गया जबकि चालक ने मना किया था कि खलासी की तबियत खराब है लेकिन प्रशासन ने उक्त वाहन को मोतीचक के लिए लगा दिया। मोतीचक के पोलिंग पार्टी मथौली बाजार स्थित मुरली धर भागवत लाल स्नाकोत्तर महा विद्यालय से रवाना के लिए वाहनों को बगल के किसान इन्टर कालेज के ग्राउंड से बुधवार को सुबह से पोलिंग पार्टी को बूथों तक जाने के लिए वाहन जाना शुरू हुआ।
इसी क्रम में बिहार से पंजाब जारही डीसीएम एचआर 37 ई0 7447 जो कसया से प्रशासन रोक कर मोतीचक चुनाव ड्यूटी में लगा दिया था। उसका खलासी सूरज पाल उम्र 55 अम्बाला पंजाब की तीन बजे मौत हो गयी। चालक नरेश कुमार ने बताया कि उसने पुलिस से कहा था कि खलासी की काफी तबीयत खराब है उसे जाने दे लेकिन किसी ने नहीं सुनी। बुधवार को भी खलासी का तबीयत और खराब हो गई और उसकी मौत हो गयी।
इस दौरान चौकी इंचार्ज मथौली बाजार धर्मदेव चौधरी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की प्रक्रिया की जा रहीं हैं। वहीं इस मामले को थानाध्यक्ष कप्तानगंज कपिल देव चौधरी को भी सूचना दिया मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया।
