सितारगंज: बीड़ी कारोबारी के पुत्र की कार पर धारदार हथियारों से हमला

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

सितारगंज, अमृत विचार। शक्तिफार्म के रामश्याम बीड़ी कारोबारी के पुत्र की कार पर देर रात हमलावरों ने धारदार हथियार, रॉडों से हमला कर दिया। हमला एक बार खटीमा रोड व दूसरी बार कार का पीछाकर नकुलिया चौराहे पर कर हमलावरों ने वाहन क्षतिग्रस्त कर दिया। पुलिस हमलावरों की तलाश में सीसीटीवी कैमरे तलाश रही है, …

सितारगंज, अमृत विचार। शक्तिफार्म के रामश्याम बीड़ी कारोबारी के पुत्र की कार पर देर रात हमलावरों ने धारदार हथियार, रॉडों से हमला कर दिया। हमला एक बार खटीमा रोड व दूसरी बार कार का पीछाकर नकुलिया चौराहे पर कर हमलावरों ने वाहन क्षतिग्रस्त कर दिया। पुलिस हमलावरों की तलाश में सीसीटीवी कैमरे तलाश रही है, लेकिन पुलिस को अभी तक सीसीटीवी कैमरों में संदिग्धों के सुराग नहीं मिले हैं।रामश्याम बीड़ी कारोबारी श्याम विस्वास के बड़े पुत्र शिवम विश्वास ने पुलिस को दी तहरीर में आरोप लगाया कि बुधवार देर रात वह कार से दोस्त से मिलकर आ रहे थे। तभी खटीमा लिंक मार्ग के पास कुछ लोग शराब पी रहे थे। अचानक उन्होंने कार पर हमला कर दिया। इससे उन्होंने कार को दौड़ा दिया। इसके बाद वह शहर के नकुलिया चौराहे पर पहुंचे तो हमले से टूटी कार को देखने के लिए बाहर निकले, तभी दो वाहनों में सवार तीन लोग मौके पर आ धमके। आरोपियों ने धारदार हथियार और रॉड से उनकी कार पर दोबारा हमला कर कार को क्षतिग्रस्त कर दिया और जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए।

कोतवाल सलाउद्दीन खान ने बताया कि घटना रात करीब 12 बजे की है। हमलावरों की तलाश के लिए आसपास सीसीटीवी कैमरे खंगाले जा रहे है। अभी तक कोई सुराग हाथ नहीं लगा है। बताया कि पुलिस हमले का मकसद जानने के प्रयास में जुटी है। मामले की जांच की जा रही है।

संबंधित समाचार