बनबसा: मुर्गे की दुकान से आमदनी कम हुई तो बेचने लगा स्मैक
बनबसा, अमृत विचार। शारदा बैराज चौकी पुलिस ने एक नेपाली तस्कर को 15.44 ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार किया है। तस्कर ने बताया कि मुर्गे की दुकान से आमदनी कम होने के कारण ही वह स्मैक बेचने लगा था। जिले में पुलिस का मादक पदार्थों की धरपकड़ को लेकर अभियान जोरों से चलाया जा रहा …
बनबसा, अमृत विचार। शारदा बैराज चौकी पुलिस ने एक नेपाली तस्कर को 15.44 ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार किया है। तस्कर ने बताया कि मुर्गे की दुकान से आमदनी कम होने के कारण ही वह स्मैक बेचने लगा था।
जिले में पुलिस का मादक पदार्थों की धरपकड़ को लेकर अभियान जोरों से चलाया जा रहा है। इसी क्रम में नेपाल बार्डर पर स्थित शारदा बैराज चौकी पुलिस ने कैनाल गेट के पास वार्ड तीन, शांति टोल, तिलकपुर भीमदत्त नगर पालिका, जिला कंचनपुर नेपाल निवासी दीपक ऐडी (28) को रोका और तलाशी ली तो उसके पास से 15.44 ग्राम स्मैक बरामद हुई। पूछताछ में दीपक ऐड़ी ने बताया कि वह नेपाल का निवासी है और नेपाल में मुर्गे की दुकान चलाता है, लेकिन आमदनी कम होने के कारण वह खटीमा क्षेत्र से सस्ते दामों में स्मैक खरीदकर नेपाल में महंगे दामों पर बेचता है।
पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर बनबसा थाने में एनडीपीएस एक्ट में रिपोर्ट दर्ज कर दी। पुलिस टीम में शारदा बैराज चौकी इंचार्ज एसआई गोविंद सिंह बिष्ट, कांस्टेबल जीवन पांडे, अभिनंदन गौड़ शामिल रहे।
