हल्द्वानी: 1 मई से नहीं लगेगी कोरोना वैक्सीन, 18-44 वालों को करना होगा इंतजार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी, अमृत विचार। कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए 1 मई से लगने वाली कोरोना वैक्सीन के लिए अभी और प्रतीक्षा करनी पड़ेगी। वैक्सीन की कमी को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने फिलहाल वैक्सीनेशन पर रोक लगा दी है। 45 वर्ष से ज्यादा आयु वाले लोगों  पहले की तरह वैक्सीन लगना जारी रहेगा। 1 मई …

हल्द्वानी, अमृत विचार। कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए 1 मई से लगने वाली कोरोना वैक्सीन के लिए अभी और प्रतीक्षा करनी पड़ेगी। वैक्सीन की कमी को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने फिलहाल वैक्सीनेशन पर रोक लगा दी है। 45 वर्ष से ज्यादा आयु वाले लोगों  पहले की तरह वैक्सीन लगना जारी रहेगा।

1 मई से 18 से 44 वर्ष तक की आयु के लोगों को वैक्सीन लगाने के लिए स्वास्थ्य विभगा द्वारा सभी आवश्यक तैयारियों को पूर्ण कर लिया गया है। वैक्सीन की पर्याप्त डोज मिलते ही लोगों का टीकाकरण शुरु करा दिया जाएगा। विभागीय अधिकारियों के मुताबिक रजिस्ट्रेशन साइट पर लोगों को टीकाकरण की तिथि के बारे में सूचित किया जाएगा।

वैक्सीन लगाने के लिए उत्साहित युवा

कोरोना से जंग लड़ने में कारगर वैक्सीन को लगाने के लिए युवाओं में खासा उत्साह देखा जा रहा है। फिलहाल वैक्सीन की कमी के कारण इसके लिए लोगों को प्रतिक्षा करनी पड़ेगी । लेकिन वैक्सीन को लगाने के लिए युवओं में सकारात्मकता देखी जा रही है।

 

संबंधित समाचार