हल्द्वानी: काठगोदाम से चलने वाली चार ट्रेनों का संचालन ठप
हल्द्वानी, अमृत विचार। पूर्वोत्तर रेलवे ने संपर्क क्रांति एक्सप्रेस का संचालन की अवधि नहीं बढ़ाई है। इस तरह काठगोदाम से चलने वाली चार ट्रेनों का संचालन ठप हो गया है। रेलवे अधिकारियों के मुताबिक काठगोदाम से नई दिल्ली जाने वाली संपर्क क्रांति एक्सप्रेस के संचालन की 30 मार्च तक की अनुमति थी। यात्रियों के दबाव …
हल्द्वानी, अमृत विचार। पूर्वोत्तर रेलवे ने संपर्क क्रांति एक्सप्रेस का संचालन की अवधि नहीं बढ़ाई है। इस तरह काठगोदाम से चलने वाली चार ट्रेनों का संचालन ठप हो गया है।
रेलवे अधिकारियों के मुताबिक काठगोदाम से नई दिल्ली जाने वाली संपर्क क्रांति एक्सप्रेस के संचालन की 30 मार्च तक की अनुमति थी। यात्रियों के दबाव के चलते इस ट्रेन का संचालन 30 अप्रैल तक बढ़ाया गया था। इधर संभावना थी कि ट्रेन के संचालन की अवधि बढ़ाई जाएगी लेकिन ऐसा नहीं हुआ। कोरोना महामारी के मद्देनजर इस ट्रेन के संचालन की अवधि नहीं बढ़ाई गई है। एक मई से इस ट्रेन का संचालन ठप हो गया है।
काठगोदाम रेलवे स्टेशन अधीक्षक चयन रॉय ने बताया कि काठगोदाम से चलने वाली नैनी दून जनशताब्दी एक्सप्रेस, संपर्क क्रांति एक्सप्रेस, लखनऊ-काठगोदाम एक्सप्रेस और एक पैसेंजर ट्रेन का संचालन बंद हो गया है।
