बरेली: बंद मकान से नकदी समेत 10 लाख की चोरी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। कोरोना संक्रमण की रोकथाम को लगाए गए रात्रि कर्फ्यू में भी चोर पुलिस को खुली चुनौती देते हुए लगातार वारदात कर रहे हैं। शुक्रवार रात चोरों ने करगैना गांव से एक बंद मकान से डेढ़ लाख की नकदी समेत करीब 10 लाख रुपये के माल पर हाथ साफ कर दिया। अगले दिन …

बरेली, अमृत विचार। कोरोना संक्रमण की रोकथाम को लगाए गए रात्रि कर्फ्यू में भी चोर पुलिस को खुली चुनौती देते हुए लगातार वारदात कर रहे हैं। शुक्रवार रात चोरों ने करगैना गांव से एक बंद मकान से डेढ़ लाख की नकदी समेत करीब 10 लाख रुपये के माल पर हाथ साफ कर दिया। अगले दिन जब पड़ोसियों ने मकान का गेट खुला देखा तो परिवार के लोगों को घटना की जानकारी दी। आरोप है कि तहरीर देने के बाद भी पुलिस ने मौके पर पहुंचकर कोई जांच-पड़ताल नहीं की।

सुभाषनगर थाना क्षेत्र के करगैना गांव निवाासी संतोष कुमार एक प्राइवेट कंपनी में काम करते थे। उन्होंने बताया कि कोरोना संकट के बीच उनकी नौकरी चली गई। जिसके बाद से ही वह घर पर रह रहे थे। गांव में ही रहने वाले उनके भाई की बुखार से मौत हो गई थी। जिसके बाद वह अपनी मां के साथ भाई के घर पर रह रहे थे। उनके मकान में ताला पड़ा था।

शुक्रवार रात उनके मकान में मेन गेट का ताला तोड़कर चोर अंदर दाखिल हो गए। संतोष के मुताबिक चोर उनके मकान से करीब पौने दो लाख की नकदी समेत करीब आठ लाख के सोने चांदी के जेवर समेत अन्य कीमती सामान समेटकर फरार हो गए।

सुबह पड़ोसियों ने जब मकान का गेट का ताला टूटा देखा तो परिवार के लोगों को चोरी की घटना की जानकारी दी। उसके बाद पीड़ित परिवार ने करगैना चौकी पर चोरी की तहरीर दी। आरोप है कि उसके बाद भी कोई पुलिसकर्मी जांच के लिए मौके पर नहीं पहुंचा। जिसके बाद उन्होंने सुभाषनगर थाने में घटना की जानकारी दी। पुलिस ने मकान के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे की मदद से चोरों की तलाश शुरू कर दी है।

संबंधित समाचार