नैनीताल में एसडीएम ने की बैटिंग, कोतवाल ने बॉलिंग और डॉक्टरों ने फील्डिंग
नैनीताल, अमृत विचार। सरोवर नगरी में कोविड-19 ड्यूटी में लगे प्रशासन, पुलिस, स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों व कर्मचारियों ने क्रिकेट मैच खेलकर मानसिक तनाव दूर किया। 18 से 45 साल की उम्र वालों के लिए कोविड टीकाकरण के इंतजाम के लिए पुलिस, प्रशासन व स्वास्थ्य विभाग की संयुक्त टीम सोमवार को मल्लीताल फ्लैट्स मैदान सर्वे …
नैनीताल, अमृत विचार। सरोवर नगरी में कोविड-19 ड्यूटी में लगे प्रशासन, पुलिस, स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों व कर्मचारियों ने क्रिकेट मैच खेलकर मानसिक तनाव दूर किया।
18 से 45 साल की उम्र वालों के लिए कोविड टीकाकरण के इंतजाम के लिए पुलिस, प्रशासन व स्वास्थ्य विभाग की संयुक्त टीम सोमवार को मल्लीताल फ्लैट्स मैदान सर्वे करने पहुंची। इस बीच वहां छोटे बच्चे क्रिकेट खेल रहे थे। बच्चों को खेलता देख टीम में मौजूद एसडीएम प्रतीक जैन, बीडी पांडे अस्पताल के पीएमएस डॉ. केएस धामी और कोतवाल अशोक कुमार मातहतों के साथ पहुंच गए और क्रिकेट खेलने लगे। एसडीएम ने बैटिंग की तो कोतवाल ने बॉलिंग कराई और डॉक्टरों की टीम ने फील्डिंग की।
चार-पांच ओवरों के मैच खेलने के बाद टीम फिर से उत्साहित दिखी। डॉ. केएस धामी ने बताया कि कोविड-19 डयूटी में लगे होने की वजह से सभी अधिकारी-कर्मी मानसिक तनाव में थे। क्रिकेट खेलने से उनका मानसिक तनाव कम हुआ और वे फिर से उत्साह से लबरेज हो गए। उन्होंने बताया कि यह एक तरह की थेरेपी भी है। बता दे कि कुछ दिन पूर्व सुशीला तिवारी अस्पताल का एंबुलेंस चालक भी अस्पताल के सामने बारात आने पर खुद को नहीं रोक सका था और डांस करने उतर गया था। किसी ने उसकी वीडियो बना ली थी जो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई थी।
