हल्द्वानी: नए बंदियों का पता अब बैरक नंबर एक
गौरव पांडेय, हल्द्वानी। नए बंदियों का पता अब बैरक नंबर एक रहेगा। जेल में भेजे जाने वाले नए आरोपी स्वास्थ्य निगरानी के बीच सात दिन तक इसी बैरक में रहेंगे। इसके बाद उन्हें दूसरी बैरकों में भेजा जाएगा। कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर के बीच जेल प्रशासन ने यह फैसला किया है। इसके अनुसार अब …
गौरव पांडेय, हल्द्वानी। नए बंदियों का पता अब बैरक नंबर एक रहेगा। जेल में भेजे जाने वाले नए आरोपी स्वास्थ्य निगरानी के बीच सात दिन तक इसी बैरक में रहेंगे। इसके बाद उन्हें दूसरी बैरकों में भेजा जाएगा। कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर के बीच जेल प्रशासन ने यह फैसला किया है। इसके अनुसार अब जेल में दाखिल होने वाले नए बंदियों को बैरक नंबर एक में रखा जाएगा। दरअसल निर्धारित क्षमता से अधिक बंदी होने और संक्रमण के खतरे के बीच बंदियों को बचाना जेल प्रशासन के लिए चुनौती बना है। इसे देखते हुए यह फैसला किया गया। सोमवार तक जेल में 1697 बंदी थे। बैरक नंबर एक में आठ बंदी रखे गए।
बैरक नंबर पांच में रहेंगे बीमार बंदी
जेल में बीमार बंदियों का पता बैरक नंबर पांच हो गया है। वायरल बीमारी के लक्षण वाले बंदियों को अब इसी बैरक में रखा जा रहा है। जेल प्रशासन के अनुसार निर्धारित अवधि तक सभी बीमार बंदी इसी बैरक में रहेंगे। स्वास्थ्य में सुधार के बाद इन बंदियों को दूसरी बैरकों में भेजा जाएगा। सोमवार बैरक नंबर पांच में 35 बंदी रखे गए।
तीसरी जांच में पॉजीटिव आया हत्यारोपी बंदी
हत्यारोपी खटीमा निवासी एक बंदी तीसरी बार जांच में पॉजीटिव आया। इससे पहले इस बंदी की 19 और 24 अप्रैल में जांच कराई गई थी। तब रिपोर्ट नेगेटिव आई। लेकिन 29 अप्रैल में जांच के बाद पॉजीटिव पाया गया। इसके बाद बंदी को सुशीला तिवारी राजकीय अस्पताल में भर्ती कराया गया। इससे पहले भवाली का एक बंदी 24 अप्रैल को पॉजीटिव पाया गया था। इसका भी एसटीएच में इलाज हुआ। स्वस्थ्य होने के बाद उसे वापस जेल में दाखिल कर दिया गया।
जेल में कोरोना पॉजीटिव दो बंदियों के मिलने के बाद सावधानी बरतते हुए नए और बीमार बंदियों को रखने की अलग-अलग व्यवस्था की गई है। इनके स्वास्थ्य की सघन निगरानी कराई जा रही है।
संजीव ह्यांकी, जेलर
