हल्द्वानी: इन सरकारी पाठशालाओं के ताले तोड़ चोरों ने उड़ा दिया सामान

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी, अमृत विचार। चोरों ने लामाचौड़ क्षेत्र में दो सरकारी स्कूलों के ताले तोड़ डाले और एलईडी व साउंड सिस्टम पर हाथ साफ कर दिया। शिकायत के बाद हरकत में आई पुलिस ने 36 घंटों के भीतर चोरों को गिरफ्तार कर लिया। लामाचौड़ के राजकीय प्राथमिक और हरकपुर क्वीरा के प्राथमिक स्कूल में चोरी की …

हल्द्वानी, अमृत विचार। चोरों ने लामाचौड़ क्षेत्र में दो सरकारी स्कूलों के ताले तोड़ डाले और एलईडी व साउंड सिस्टम पर हाथ साफ कर दिया। शिकायत के बाद हरकत में आई पुलिस ने 36 घंटों के भीतर चोरों को गिरफ्तार कर लिया।

लामाचौड़ के राजकीय प्राथमिक और हरकपुर क्वीरा के प्राथमिक स्कूल में चोरी की घटनाओं को तीन अप्रैल की देर रात अंजाम दिया गया। चोरों ने पहले स्कूल से एलईडी जबकि दूसरे स्कूल से साउंड सिस्टम पर हाथ साफ कर दिया। स्कूलों की प्रधानाचार्या मुन्नी देवी और मनीषा जोशी ने मुखानी थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई।

इसके बाद पुलिस ने सुराग लगाते हुए दो आरोपियों को चारधाम मंदिर के पास से गिरफ्तार कर लिया। इनकी निशानदेही पर चोरी का सामान बरामद हुआ। एसओ सुशील कुमार ने बताया कि आरोपी मुखानी के कुरिया निवासी अजय गोस्वामी और कुशालपुर निवासी संजय आर्य है। चोरों को पकड़ने वाली टीम में एसआई महेश जोशी और त्रिभुवन अधिकारी, सिपाही प्रदीप पिल्खवाल और अरविंद चंदेल शामिल थे।

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

सीतापुर में 7 शिक्षकों की सेवाएं समाप्त, फर्जी मार्कशीट के आधार पर पाई थी नौकरी
गंगाराम की मौत पर रोया पूरा गाँव, नहीं जला घर का चूल्हा, 130 सालों तक तालाब में रहने की क्या है कहानी; NCERT के पाठ्यक्रम में शामिल
NEET विवाद पर छात्रों के समर्थन में आए वरुण धवन और नोरा फतेही, बोले- हर छात्र निष्पक्ष और भरोसेमंद व्यवस्था का हकदार
Parliament Monsoon Session Day 5: लोकसभा की कार्यवाही 27 जुलाई तक स्थगित, किरण रिजिजू बोले- NEET पर चर्चा जरूरी, देश को सही संदेश जाना चाहिए
''छात्रों को धमकाने की हिम्मत कैसे हुई?'' , राहुल गांधी का सरकार पर हमला, कहा- छात्रों को लोकतांत्रिक अधिकारों से नहीं डराया जा सकता