कमांडो बल एनएसजी में कोरोना से पहली मौत, वेंटिलेटर मिलने में देरी का आरोप

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नई दिल्ली। देश के संघीय आतंकवाद- निरोधक कमांडो बल नेशनल सिक्योरिटी गार्ड (एनएसजी) के एक वरिष्ठ कमांडर की कोरोना वायरस संक्रमण से मौत हो गयी। एनएसजी में यह इस संक्रमण से पहली मौत है जिसे लेकर अधिकारियों ने वरिष्ठ कमांडर को विशिष्ट उपचार उपलब्ध कराने में देरी का आरोप लगाया है। अधिकारियों ने बताया कि …

नई दिल्ली। देश के संघीय आतंकवाद- निरोधक कमांडो बल नेशनल सिक्योरिटी गार्ड (एनएसजी) के एक वरिष्ठ कमांडर की कोरोना वायरस संक्रमण से मौत हो गयी। एनएसजी में यह इस संक्रमण से पहली मौत है जिसे लेकर अधिकारियों ने वरिष्ठ कमांडर को विशिष्ट उपचार उपलब्ध कराने में देरी का आरोप लगाया है।

अधिकारियों ने बताया कि ग्रुप कमांडर (समन्वय) बी के झा के कोविड-19 से संक्रमित होने के बाद उन्हें ग्रेटर नोएडा के सेंट्रल आर्म्ड पुलिस फोर्सेज (सीएपीएफ) अस्पताल में भर्ती कराया गया था जहां उन्होंने कल सुबह अंतिम सांस ली। वह 53 साल के थे। अधिकारियों के अनुसार पिछली रात उनकी स्थिति बहुत तेजी से बिगड़ी और चूंकि सीएफपीएफ अस्पताल में वेंटिलेटर आईसीयू काम नहीं कर रहा था तो उन्हें बाईपेप प्रणाली पर रखा गया।

उन्होंने बताया कि डॉक्टरों ने सुझाव दिया कि उन्हें आईसीयू बेड की जरूरत है और फिर किसी अन्य अस्पताल में आईसीयू बेड की तलाश शुरू की गई । एक एनएसजी अधिकारी ने कहा, ” काफी देर तक तलाश के बाद नोएडा के एक निजी अस्पताल में एक वेंटिलेटर बेड मिला लेकिन उन्हें ले जाने के लिए कार्डियक एंबुलेंस का इंतजाम करने में फिर देरी हो गयी। एनएसजी से कार्डियक एंबुलेंस पहुंची लेकिन इसी बीच उन्हें दिल का दौरा पड़ा और वह चल बसे।”

संबंधित समाचार