बरेली: वैक्सीनेशन में बुजुर्गों से पिछड़े युवा, 84 प्रतिशत टीकाकरण

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली,अमृत विचार। कोरोना से बचने के लिए जीवनरक्षक टीका अभियान में बुधवार को जिले में बुजुर्गों ने बाजी मार ली। युवाओं की संख्या कम रही। जिले में 18 से 44 साल तक के लोगों के टीकाकरण अभियान में लक्ष्य के सापेक्ष 84 वैक्सीनेशन हुआ, जबकि बुजुर्गों में 104 प्रतिशत वैक्सीनेशन कराया। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डा. …

बरेली,अमृत विचार। कोरोना से बचने के लिए जीवनरक्षक टीका अभियान में बुधवार को जिले में बुजुर्गों ने बाजी मार ली। युवाओं की संख्या कम रही। जिले में 18 से 44 साल तक के लोगों के टीकाकरण अभियान में लक्ष्य के सापेक्ष 84 वैक्सीनेशन हुआ, जबकि बुजुर्गों में 104 प्रतिशत वैक्सीनेशन कराया। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डा. आएन सिंह ने बताया कि सरकारी स्वास्थ्य केंद्रों पर पहुंचे लोगों को केंद्रों पर थर्मल स्क्रीनिंग, सैनेटाइजेशन के बाद टीका लगाया गया।

कोविन ऐप पर पंजीकरण के बाद लक्ष्य के सापेक्ष कुल 2626 लोगों ने वैक्सीन लगवाई। स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी सूची के अनुसार 3210 का वैक्सीनेशन का लक्ष्य रखा गया था। इसके सापेक्ष ग्रामीण क्षेत्रों में 1776 व शहरी क्षेत्रों में 850 लोगों ने वैक्सीनेशन कराया।

युवाओं से आगे रहे बुजुर्ग
45 से अधिक उम्र के लक्ष्य के सापेक्ष 104 प्रतिशत लोगों को कोरोना की वैक्सीन लगाई गई। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डा. आरएन सिंह ने बताया कि शासन की ओर से 45 वर्ष से अधिक के लोगों के लिए जिले को तीन हजार लोगों के टीकाकरण का लक्ष्य दिया गया था। कोरोना संक्रमण के खतरे के बीच जागरूक 3125 लोगों का टीकाकरण किया गया। ग्रामीण इलाकों में 21900 लोगों में 45-59 वर्ष के 413 लोगों को पहली डोज व 288 लोगों को दूसरी डोज लगाई गई। 60 वर्ष से अधिक उम्र के 167 लोगों को पहली डोज व 226 को दूसरी डोज लगाई गई। वहीं, शहरी इलाकों में 7060 लोगों में 45-59 वर्ष में से 744 लोगों को पहली डोज व 546 लोगों को दूसरी डोज लगाई गई। 60 वर्ष से अधिक के 369 लोगों को पहली डोज व 372 को दूसरी डोज लगाई गई। स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी सूची के अनुसार कोविशिल्ड के 2872 डोज व कोवैक्सीन की 253 डोज लगाई गई।

“जिले में कोविड वैक्सीनेशन के प्रति लोगों को लगातार जागरूक कराया जा रहा है। संक्रमण दर बढ़ने से लोग जागरूक होकर अधिक संख्या में वैक्सीनेशन कराने आ रहे है।” -डा. आरएन सिंह, जिला प्रतिरक्षण अधिकारी

संबंधित समाचार