राहुल वैद्य का फेसबुक अकाउंट हैक, शेयर किए जा रहे अजीबो-गरीब वीडियोज
मुंबई। गायक राहुल वैद्य ने बृहस्पतिवार को बताया कि उनका फेसबुक अकाउंट हैक कर लिया गया है। गायक ने इंस्टाग्राम पर इस खबर को साझा करते हुए प्रशंसकों को उनके फेसबुक अकाउंट से किये गये किसी भी तरह के पोस्ट को नजरअंदाज करने की हिदायत दी। उन्होंने इंस्टाग्राम स्टोरीज में लिखा, ‘‘मेरा फेसबुक पेज हैक …
मुंबई। गायक राहुल वैद्य ने बृहस्पतिवार को बताया कि उनका फेसबुक अकाउंट हैक कर लिया गया है। गायक ने इंस्टाग्राम पर इस खबर को साझा करते हुए प्रशंसकों को उनके फेसबुक अकाउंट से किये गये किसी भी तरह के पोस्ट को नजरअंदाज करने की हिदायत दी।
उन्होंने इंस्टाग्राम स्टोरीज में लिखा, ‘‘मेरा फेसबुक पेज हैक कर लिया गया है। कृपया हैकर द्वारा पोस्ट किये गये वीडियो को नजरअंदाज करें। जल्द इसे ठीक कराने की कोशिश कर रहा हूं।’’ वैद्य को पहली बार तब पहचान मिली जब उन्होंने लोकप्रिय कार्यक्रम इंडियन आइडल में बतौर उम्मीदवार हिस्सा लिया था। उन्होंने बे इंतहा, तेरा इंतजार और कुबूल कर ले जैसे गीत गाये। गायक को हाल में रियलिटी शो ‘बिग बॉस 14’ में देखा गया और अब वे स्टंट आधारित कार्यक्रम खतरों के खिलाड़ी के सीजन 11 में भी हिस्सा लेंगे।
Hello everyone.. My Facebook page has been hacked. Pls ignore All the random videos posted by the hacker. Trying to get it back asap. @Facebook @facebookapp
— RAHUL VAIDYA RKV (@rahulvaidya23) May 6, 2021
राहुल वैद्य के फेसबुक पर बीते करीब 7 घंटे से कुछ अजीबो गरीब वीडियोज शेयर हो रहे हैं। इनमें से कुछ जहां फनी वीडियोज हैं तो वहीं कुछ वीडियोज में प्रैंक है। एक ओर जहां फैन्स इन फनी वीडियोज को पसंद कर रहे हैं, तो वहीं राहुल के पोस्ट से पहले सवाल भी उठा रहे थे कि आखिर राहुल ऐसे वीडियोज क्यों पोस्ट कर रहे हैं।
