काशीपुर: निजी अस्पताल में इस तरह कोविड मरीजों को भर्ती कर वसूली जा रही मोटी रकम

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

काशीपुर, अमृत विचार। कुछ निजी कोविड अस्पताल महामारी के दौर में अपनी मनमानी कर आमजन को खासा परेशान कर रहे हैं। लगातार शिकायत मिलने पर स्वास्थ व पुलिस विभाग ने संयुक्त रूप से ऐसे अस्पताल में छापामारी कर कई खामियां पकड़ी। इस दौरान एक निजी अस्पताल के खिलाफ मुकदमा भी दर्ज किया गया। कुछ अस्पतालों …

काशीपुर, अमृत विचार। कुछ निजी कोविड अस्पताल महामारी के दौर में अपनी मनमानी कर आमजन को खासा परेशान कर रहे हैं। लगातार शिकायत मिलने पर स्वास्थ व पुलिस विभाग ने संयुक्त रूप से ऐसे अस्पताल में छापामारी कर कई खामियां पकड़ी। इस दौरान एक निजी अस्पताल के खिलाफ मुकदमा भी दर्ज किया गया। कुछ अस्पतालों में तो मनमाने तरीके से मरीजों को भर्ती कर मोटी रकम वसूलने का खेल खेला जा रहा है।

नगर क्षेत्र में प्रशासन ने दस निजी अस्पतालों को कोविड इलाज के लिए अनुमति प्रदान की है, लेकिन कई निजी कोविड अस्पताल सरकार की गाइड लाइन को धत्ता बताकर अपनी मनमर्जी से कोविड मरीजों को भर्ती कर रहे हैं और मनमाफिक इलाज के एवज में मोटी रकम वसूल रहे हैं। साथ ही कई अस्पताल संचालक बैड फुल होने की बात कहकर रोगियों को भर्ती करने से मना कर रहे थे। जिसको लेकर कई पीड़ितों के परिजन बीते कई दिनों से डीजीपी, सीएम पोर्टल, जिलाधिकारी, संयुक्त मजिस्ट्रेट से शिकायत कर रहे थे।

शिकायतों को संज्ञान में लेते हुए गुरुवार को कोरोना नोडल अधिकारी डॉ. अमरजीत साहनी, सीओ अक्षय प्रहलाद, कोतवाल संजय पाठक, कुंडा थाना प्रभारी अरविंद चौधरी, आईटीआई थाना प्रभारी विद्या दत्त जोशी, कटोराताल चौकी प्रभारी ओमप्रकाश, बांसफोड़ान चौकी प्रभारी रविंद्र बिष्ट ने संयुक्त रुप से मुरादाबाद रोड स्थित कोविड निजी अस्पतालों में छापामारी कार्रवाई की। टीम ने इस दौरान निजी अस्पतालों के रिस्पेशन पर मौजूद भर्ती रजिस्टरों को चैक किया तो अस्पताल संचालकों की हकीकत सामने आई। रजिस्टर में जहां सभी बैड फुल दर्शाय गए थे, तो वहीं जब कोविड वार्ड का भौतिक निरीक्षण किया तो वहां आधे से अधिक बैड खाली पड़े थे।

यही नहीं आईसीयू वार्ड में भर्ती कोविड रोगियों को उनके परिजन खाना व अन्य सामान स्वयं पहुंचा रहे थे। जिससे संक्रमण और अधिक फैलने का खतरा बना हुआ है। जांच के दौरान टीम ने देखा सरकार द्वारा जो गाइड लाइन जारी की गई है उसका पालन नहीं किया जा रहा था, अस्पताल मनमर्जी से रकम वसूल रहे थे और जो सुविधाएं कोविड रोगी को दी जानी चाहिए थी वह नहीं दी जा रही थी।

कोरोना नोडल अधिकारी डॉ.साहनी व सीओ अक्षय प्रहलाद ने बताया जो शिकायतें लोगों ने की थी वह सत्य पाई गई है। कहा यदि कोई भी निजी कोविड अस्पताल सरकार द्वारा निर्धारित राशि से अधिक रकम वसूल करता है और कोविड रोगी को दी जाने वाली सुविधा नहीं देता है तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। बताया कि इसी के तहत मुरादाबाद रोड स्थित स्पर्श अस्पताल के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। वहां काफी अनियमितताएं पाई गई। जिसके चलते उक्त अस्पताल के खिलाफ कार्रवाई की गई है।

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

कांवड़ यात्रा को लेकर लखनऊ में सख्ती, मुख्य मार्गों पर बंद रहेंगी नॉनवेज की दुकानें; FSDA करेगा खाद्य पदार्थों की जांच
CJP Protest: CJP का रुख बरकरार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे से कम कुछ स्वीकार नहीं, जानें CJP के प्रदर्शन पर क्या बोले RSS नेता इंद्रेश कुमार
लखनऊ में भोजपुरी अभिनेत्री ने दर्ज कराया साइबर फ्रॉड का केस, बेटी की AI से अश्लील वीडियो वायरल करने का आरोप 
हरदोई सड़क हादसा: तेज रफ्तार बनी जानलेवा, पेड़ से टकराई बाइक; किसान की दर्दनाक मौत
Parliament Monsoon Session Day 5: राज्यसभा में हंगामे के बाद कार्यवाही दोपहर 2 बजे तक स्थगित, CJP से बातचीत के लिए कंस्टीट्यूशन क्लब पहुंचे जेपी नड्डा