रामनगर: लॅाकडाउन का उल्लंघन करने वालों पर पुलिस का यह अभियान जारी..
रामनगर, अमृत विचार। कोरोना महामारी के चलते लॉकडाउन का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ प्रशासन ने अभियान चलाते हुए अनावश्यक रूप से सड़कों पर न टहलने की हिदायत दी। शनिवार को एसडीएम विजय नाथ शुक्ल, सीओ बलजीत सिंह भाकुनी, कोतवाल अबुल कलाम के नेतृत्व में नगर के मुख्य बाजार,रानीखेत रोड, मोहल्ला खताड़ी,कोटद्वार रोड आदि जगहों …
रामनगर, अमृत विचार। कोरोना महामारी के चलते लॉकडाउन का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ प्रशासन ने अभियान चलाते हुए अनावश्यक रूप से सड़कों पर न टहलने की हिदायत दी। शनिवार को एसडीएम विजय नाथ शुक्ल, सीओ बलजीत सिंह भाकुनी, कोतवाल अबुल कलाम के नेतृत्व में नगर के मुख्य बाजार,रानीखेत रोड, मोहल्ला खताड़ी,कोटद्वार रोड आदि जगहों में चलाए गए अभियान के तहत प्रशासन ने सड़कों पर अनावश्यक रूप से घूम रहे दर्जनों लोगों का चालान करते हुए उनसे जुर्माना वसूलने के साथ ही कई वाहनों को सीज करने की कार्रवाई की।
एसडीएम विजयनाथ शुक्ल ने बताया कि रामनगर क्षेत्र में लगातार जिस तरह से कोरोना संक्रमितों कि संख्या बढ़ रही है उसको लेकर प्रशासन लगातार गंभीर है उन्होंने कहा कि रामनगर में लॉकडाउन का कुछ लोग पूरी तरह उल्लंघन करते हुए सड़कों पर अनावश्यक रूप से घूम रहे हैं और साथ ही कई लोग अपने व्यापारिक प्रतिष्ठान भी छुप कर खोल रहे हैं जो कि पूरी तरह गलत है शनिवार को इसी को लेकर प्रशासन रानीखेत रोड, मुख्य बाज़ार, मोहल्ला खताड़ी,कोटद्वार रोड आदि क्षेत्रों में यह अभियान चलाया गया।
उन्होंने सभी लोगों से अपील करते हुए कहा कि सरकार की गाइड लाइन का पूरी तरह पालन करें और सड़कों पर अनावश्यक रूप से ना घूमें केवल जरूरी कार्य से लोग सड़कों पर आवागमन करें और मास्क का प्रयोग करने के साथ ही सामाजिक दूरी का भी पालन करे।उन्होंने कहा कि यह अभियान लगातार जारी रहेगा उन्होंने क्षेत्र के लोगों से प्रशासन व स्वास्थ्य विभाग को सहयोग करने की भी अपील की है।
